1. खबर-संसार
  2. ऑटो मोबाइल
  3. समाचार
  4. Hero Maestro Edge Launched at Rs. 49500; Duet Unveiled

हीरो मोटोकार्प ने स्कूटर के दो नए मॉडल पेश किए

Hero
अग्रणी दोपहिया वाहन कंपनी हीरो मोटोकार्प ने स्कूटर के दो नए मॉडल पेश किए जिन्हें कंपनी ने खुद विकसित किया है। कंपनी ने तेजी से बढ़ते स्कूटर खंड में अपनी स्थिति मजबूत करने का लक्ष्य रखा है।
माइस्ट्रो एज की दिल्ली शोरूम में कीमत 49,500 रुपए से 50,700 रुपए के बीच है, जबकि दूसरे मॉडल डुएट की कीमत का कंपनी ने खुलासा नहीं किया और वह इसे बिक्री के लिए बाद में पेश करेगी।
 
हीरो मोटोकार्प के चेयरमैन व प्रबंध निदेशक पवन मुंजाल ने बताया कि डुएट और माइस्ट्रो को पेश कर कंपनी ने अपनी उत्साहवर्धक यात्रा के अगले चरण में प्रवेश किया है। वर्तमान में कंपनी स्कूटर के दो मॉडलों माइस्ट्रो और प्लेजर की बिक्री करती है। (भाषा)