1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. horoscope for this week

साप्ताहिक राशिफल (13 से 20 मार्च 2016)

horoscope for this week
* क्या लाए हैं आपके लिए नए सप्ताह के चमकते सितारे 


मेष 
21 मार्च से 20 अप्रैल
भाग्यशाली अंक 9 भाग्यशाली रंग लाल।
 
आपके आय-व्यय का संतुलन रंग लाएगा, वित्तीय बजट मजबूती के संकेत देगा। भौतिक सुविधाओं को बढ़ाने में कामयाब रहेंगे। सक्षम अधिकारी के मध्य कोई जन कल्याण का मुद्दा उठाने में सफल रहेंगे। कुछ समय परिवार को दें, उनका अकेलापन कम करें। संतान पक्ष से कोई खुशी का समाचार मिलेगा। न्यायिक मामलों में आपका पक्ष पहले से अधिक मजबूत बनेगा। पक्षियों को दाना डालें। 
 


 
वृषभ 
21 अप्रैल से 20 मई
भाग्यशाली अंक 17, भाग्यशाली रंग सफेद। 
 
अचानक ही कोई खुशी का समाचार प्राप्त होगा, किंतु धन निवेश में लाभ सतर्कता से ही मिलेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियां रहेंगी। कहीं न कहीं से धन लाभ होगा। कोई पुण्य व शुभ कार्यों के आयोजन होंगे। शरीर में एक नए जोश व ऊर्जा का पुनः संचार होगा। राजनैतिक व सामाजिक पहचान बढ़ाने के रास्ते खुलेंगे। अदालती मामलों में सतर्कता अपेक्षित रहेगी। पक्षियों को दाना डालें।
 
 


 

मिथुन
21 मई से 21 जून
भाग्यशाली अंक 9, भाग्यशाली रंग गुलाबी।
 
परिवारिक जीवन में अमन-चैन बढ़ेगा। कोई नई खुशियां प्राप्त होंगी। स्वास्थ्य खिला हुआ व मुस्कुराता रहेगा। पर्यटन, भ्रमण व मनोरंजन से जुड़ी सेवाओं की बढ़ती मांग से एक नया उत्साह रहेगा। शिक्षा व जायदाद के मामलों में छोटी-छोटी परेशानियां भी आ सकती हैं। शत्रु पक्ष सामाजिक व राजनैतिक मामलों में उलझाने की कोशिश करेंगे। 
 
 

 


कर्क
22 जून से 22 जुलाई
भाग्यशाली अंक 22, भाग्यशाली आसमानी। 
 
पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा। माता-पिता को सम्मान दें, उनके अनुभव का लाभ उठाने में सफल रहेंगे। कार्य में ढिलाई बरतने का आरोप लग सकता है। अधीनस्थ कर्मियों को चुस्ती से कार्य करने के निर्देश जारी कर सकते हैं। कुछ मामलों में वित्तीय अभाव का अनुभव होगा। स्थानीय व दूरस्थ यात्राओं में सावधानी रखें। शत्रु पक्ष अचानक ही विवाद बढ़ा सकते है।
 
 
 

 


सिंह
23 जुलाई से 23 अगस्त
भाग्यशाली अंक 11, भाग्यशाली रंग सुआपंखी।
 
कार्य क्षेत्र में सफलता का मुकाम हासिल होगा। स्वास्थ्य के सितारें बुलंद रहेंगे। रोगप्रतिरोधक क्षमताएं उच्च होगी। निवेश में लाभ के योग रहेंगे। पत्नी व बच्चों के सहयोग से धार्मिक कार्य सम्पन्न होंगे। जायदाद के संदर्भों में कोई जाना-पहचाना व्यक्ति आपकी दावेदारी को कानूनी चुनौती दे सकता है, सावधानी बनाएं रखें। पक्षियों को दाना डालें।
 
 

 

कन्या
24 अगस्त से 23 सितंबर
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग लाल।
 
कार्य व व्यवसाय सें संबंधित अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का भार बढ़ेगा। उत्कृष्ट कार्य से सप्ताहांत तक सम्मानित हो सकते हैं। आपके बात कहने का तजुर्बा व्यापारिक संबधों को बढ़ाएगा। कुछ मामलों में धन अधिक व्यय होगा। प्रेम संबंधों में आपसी विवादों की आशंका है। अनावश्यक प्रतिक्रिया से बचें। अचानक ही तीर्थ स्थानों की यात्रा हो सकती है। पक्षियों को दाना डालें।
 
 

 


तुला
24 सितंबर से 23 अक्टूबर
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग केशरिया। 
 
बच्चों के सपनों का संसार सजाने में सफलता मिलेगी। आर्थिक उन्नति हेतु किए गए प्रयास अब अपना असर दिखाएंगे। यह समय स्वास्थ्य को सवांरने तथा खान-पान पर ध्यान देने का है। अप्रिय शब्दों के प्रयोग आपकी साख में असर पहुंचा सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियों के पल दस्तक देंगे। व्यापारिक व धार्मिक यात्रा के योग रहेंगे। आर्थिक लेन-देन के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
 

 

वृश्चिक
24 अक्टूबर से 22 नवंबर
भाग्यशाली अंक 7, भाग्यशाली रंग सुनहरा।
 
इस सप्ताह की शुरुआत अच्छी खबरों के साथ होगी। शिक्षा, व्यापार, कला, तकनीक में प्रगति होगी। गृहस्थ जीवन के आंगन में खुशियां रहेगी। जायदाद व कानूनी विवादों में विजय के प्रबल योग रहेंगे। राजनैतिक व सामाजिक कद ऊंचा होगा। न्यायिक व व्यावसायिक कार्यों में नया मुकाम हासिल होगा। रूके हुए कार्य पूर्ण होने में थोड़ा वक्त और लग सकता है। संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण को लेकर कशमकश करनी पड़ सकती है। 
 
 

 

धनु
23 नवंबर से 21 दिसंबर
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग भूरा। 
 
कार्य क्षेत्र में मनमोहक प्रगति से उल्लास बढ़ेगा। राजनैतिक व सामाजिक कार्यों में भागीदारी रहेगी। पारिवारिक जीवन में कोई नई खुशी प्राप्त होगी। सेहत चुस्त-दुरूस्त रहे, इसलिए जंक फूडों की अपेक्षा अंकुरित अनाज व दूध के सेवन में रूचि बढ़ाएं। निवेश व लेन-देन में सतर्कता अपेक्षित रहेगी। आमदनी बढ़ाने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ सकती है। प्रतिपक्षियों को करारा व उपयुक्त जवाब देने की योग्यता रहेगी।
 
 

 

मकर
22 दिसंबर से 21 जनवरी
भाग्यशाली अंक 8, भाग्यशाली रंग हरा।
 
रोजगार की समस्याएं हल होंगी। उच्च साहित्य पढ़ने की ललक बढ़ेगी। जीवन साथी के सहयोग से गृहस्थ जीवन के कई पहलुओं पर चार चांद लगेंगे, किंतु साहित्य, फिल्म उद्योगों की सफलता में संदेह रहेगा। शत्रु पक्ष विवादों का जरिया तलाशेंगे। क्षेत्रीय यात्राओं में सावधानी रखें। पारिवारिक जीवन को सुविधाओं से लैस करने की चिंताएं हो सकती है। निवेश व विदेश संदर्भों में किस्मत साथ देगी। गाय को हरा चारा व भीगा हुआ बाजरा खिलाएं।
 
 

 


कुंभ 
22 जनवरी से 19 फरवरी
भाग्यशाली अंक 4, भाग्यशाली रंग हरा।
 
माता-पिता से सहयोग व प्यार मिलेगा। आर्थिक निर्णय लेने के लिए उचित समय की प्रतीक्षा करें। किसी के कहने पर उस व्यापार में धन न लगाएं, जिसकी आपको भरपूर जानकारी न हो। प्रेमी से व्यर्थ किसी बात पर न उलझें। स्वास्थ्य की चिंताएं हो सकती हैं। सप्ताह के मध्य भाग में बंधु व मातृ पक्ष में मतभेद उभर सकते हैं। यह समय सूझबूझ से चलने का है। आवेश में कोई ऐसा निर्णय न ले, जो परेशानी का कारण बनें। पक्षियों को दाना डालें।
 

 
मीन
20 फरवरी से 20 मार्च
भाग्यशाली अंक 5, भाग्यशाली रंग नारंगी।
 
कारोबार बढ़ाने की योजनाएं हाथ लगेंगी। वैवाहिक जीवन में प्रसन्नता की बयार बहेगी। दिनचर्या का कुछ समय अपने लिए भी बचाएं। तीर्थ व धर्मयात्रा के योग रहेंगे। जमीन-जायदाद के मामलों में पहले की अपेक्षा अधिक लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति को उच्च बनाने की कोशिशे कुछ रूकावटों के बाद सफल होंगी, किंतु सार्थक प्रयासों को कम न करें। प्रेम संदर्भों में मतभेद समाप्त करने में थोड़ा वक्त लग सकता है। पक्षियों को दाना डालें।

 
लेखक के बारे में
पं. प्रेमकुमार शर्मा
ज्योतिष, वास्तु, हस्तरेखा, रत्नशास्त्र व अंकशास्त्र.... और पढ़ें