1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Hindi Astrology Weekly

साप्ताहिक राशिफल : (3 अप्रैल से 10 अप्रैल 2016)

Hindi Astrology Weekly
* क्या लेकर आया है यह सप्ताह आपके लिए, जानिए...


 
मेष (21 मार्च से 20 अप्रैल) : इस सप्ताह आपको पारिवारिक स्तर पर संयम से काम लेना होगा। संबंधों में खटास आ सकती है या फिर किसी बात को लेकर बहस आदि होने से घर का सुखद माहौल बिगड़ सकता है। हालांकि करियर, कारोबार या व्यक्तिगत पेशे में सुधार के लिए आपकी सक्रियता में कोई कमी नहीं आने वाली है। आमदनी पूर्ववत रहेगी और धनागमन की उम्मीद सप्ताह के मध्य तक कर सकते हैं। नौकरी में स्थानांतरण की उम्मीद है, साथ ही वेतन में बढ़ोतरी भी हो सकती है। पर्यटन और प्रॉपर्टी के लिए उपयुक्त समय है। जीवनसाथी का भावनात्मक सहयोग बना रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।
 
भाग्यशाली अंक : 6
भाग्यशाली रंग : कॉफी कलर
 
 

वृषभ (21 अप्रैल से 20 मई) : इस सप्ताह आप चाहकर भी अपनी योजना के अनुरूप कार्य में गतिशीलता नहीं ला पाएंगे। आपके प्रयासों और सूझबूझ के साथ अपनाई गई रणनीति के बावजूद करियर या कारोबार या फिर नौकरी में अड़चनों का सामना करना ही पड़ेगा। आमदनी में कमी या आर्थिक स्थिति में गिरावट आने की आशंका है, फिर भी सप्ताह के मध्य तक आकस्मिक धनागमन की संभावना है। घर-परिवार में सहज और सुखद वातावरण बना रहेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस की ताजगी का अनुभव होगा। प्रेमी युगलों या नवविवाहितों के लिए अच्छा समय है। यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी के लिए प्रयास कर सकते हैं।
 
भाग्यशाली अंक : 11
भाग्यशाली रंग : बैंगनी
 
 

मिथुन (21 मई से 21 जून) : खानपान में लापरवाही आ सकती है। ऐसा अधिक यात्रा या कार्यक्षेत्र में अधिक कार्यभार की वजह से हो सकता है। सप्ताह के पहले एक-दो दिन थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है उसके बाद आर्थिक मामले में कोई नई उपलब्धि हासिल हो सकती है। नौकरीपेशा वालों को तरक्की मिलने के योग हैं। घर-परिवार में लोगों का आना-जाना बढ़ सकता है। आप भी किसी के खास मेहमान बन सकते हैं। दांपत्य में सरसता बनी रहेगी। जीवनसाथी संग घूमने जाने का कार्यक्रम बन सकता है। यात्रा सुखद व रोमांचक होगी। प्रॉपर्टी के लिए नया विचार बनेगा।
 
भाग्यशाली अंक : 17
भाग्यशाली रंग : सफेद
 
 

कर्क (22 जून से 23 जुलाई) : बहुत ही अच्छा और उत्साह बढ़ाने वाला समय आया है। इस दौरान आप अपने करियर, कारोबार या व्यक्तिगत पेशे को एक ऊंची उड़ान दे सकते हैं। नौकरीपेशा वालों को तरक्की मिल सकती है। आमदनी बढ़ सकती या आर्थिक स्थिति में सुधार की संभावना है। सप्ताह के मध्य तक अच्छा-खासा धन भी प्राप्त हो सकता है। पारिवारिक सदस्यों के साथ मधुरता बनी रहेगी, लेकिन जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। विपरीत लिंग के साथ दोस्ती को लेकर मन में संदेह का कीड़ा कुलबुला सकता है। प्रेमी-युगलों के लिए यह सप्ताह परीक्षा के समान गुजरेगा। यात्रा के दौरान कोई अप्रिय बात हो सकती है।
 
भाग्यशाली अंक : 11
भाग्यशाली रंग : नारंगी
 
 

सिंह (24 जुलाई से 22 अगस्त) : इस सप्ताह आपको परिश्रम, प्रयास और कुशल रणनीति के बावजूद बेहतर परिणाम नहीं मिल पाएगा। खासकर आर्थिक मामले में मनोनुकूल नतीजे नहीं मिलने से मन व्याकुल रहेगा। हालांकि करियर या कारोबार में गतिशीलता बनी रहेगी। नए लोगों से संपर्क या सहकर्मियों के सुझाव महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं। परिवार में जिम्मेदारियां बढ़ी हुई रहेंगी। जीवनसाथी से टकराव हो सकता है। भावनात्मक स्तर पर आप कमजोर पड़ सकते हैं और आपका रोमांस में फीकापन आ सकता है। दूसरी तरफ प्रॉपर्टी के सिलसिले में की गई यात्रा के अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।
 
भाग्यशाली अंक : 9
भाग्यशाली रंग : चॉकलेटी रंग
 
 

कन्या (23 अगस्त से 22 सितंबर) : मौसमी बीमारियों की वजह से आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। दैनिक आहार के सेवन में अनियमितता आ सकती है। वैसे इस सप्ताह आपको प्रोफेशन में मनोवांछित लाभ मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी। व्यक्तिगत करोबार में गतिशीलता बनी रह सकती है। यात्राएं जरूरी होंगी। इस दौरान आप ऊर्जान्वित बने रहेंगे। परिवार में बुजुर्ग सदस्यों की अनदेखी हो सकती है। प्रॉपर्टी को लेकर निकट संबंधियों के साथ तनाव बढ़ने की आशंका है, हालांकि दांपत्य-जीवन सरस बना रहेगा। जीवनसाथी संग प्रेम की ताजगीभरी अनुभूति मिलेगी। प्रेमी-युगलों के लिए शुभ संदेश मिल सकता है।
 
भाग्यशाली अंक : 8
भाग्यशाली रंग : चमकीला स्लेटी रंग
 
 

तुला (23 सितंबर से 23 अक्टूबर) : इस सप्ताह आपका भाग्योदय हो सकता है, जो आपकी सक्रियता पर निर्भर करता है। प्रोफेशन में कड़ी मेहनत करनी होगी। साथ में सहकर्मियों या सहयोगियों के साथ सूझ-बूझ का भी परिचय देना होगा। मेलजोल बढ़ाकर सकारात्मक पहलू पर नजर बनाए रखनी होगी। नकारात्मक विचार या स्वार्थभरी भावना आपको आर्थिक मोर्चे पर नुकसान पहुंचा सकती है। वैसे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और सप्ताह के मध्य तक आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आने की पूरी संभावना है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है या प्रॉपर्टी के लिए बैंक का लोन स्वीकृत हो सकता है। परिवार के लिए भी यात्रा करने की जरूरत पड़ेगी।
 
भाग्यशाली अंक : 18
भाग्यशाली रंग : बालुई भूरा
 
 

वृश्चिक (24 अक्टूबर से 21 नवंबर) : यह सप्ताह आपके लिए कड़ी परीक्षा के समान व्यतीत हो सकता है। सतर्क रहते हुए कुछ कड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं, जो करियर, कारोबार या व्यक्तिगत पेशे से संबंधित हो सकते हैं। हालांकि प्रोफेशन के मामले में सप्ताहांत तक कोई शुभ खबर मिल सकती है। स्वास्थ्य की अनदेखी भारी पड़ सकती है। सूझ-बूझ से काम लेना होगा। मौसमी बीमारियों से बचकर रहना होगा। परिवार में सहजता बनी रहेगी। दांपत्य जीवन भावना से भरा रहेगा और प्रेम की प्रगाढ़ता का अनुभव होगा। यात्रा के योग हैं, लेकिन प्रॉपर्टी के क्षेत्र में कदम बढ़ाने लायक फिलहाल उपयुक्त समय नहीं है।
 
भाग्यशाली अंक : 3
भाग्यशाली रंग : सफेद
 
 

धनु (22 नवंबर से 21 दिसंबर) : करियर, कारोबार या आर्थिक मोर्चे पर उतार-चढ़ाव के परिणाम वाले इस सप्ताह आपको आमदनी के लिए कुछ अधिक प्रयास करने होंगे। खासकर रुके हुए पैसे की प्राप्ति के लिए संपर्क अभियान में तेजी लानी होगी। इस दौरान छोटी-मोटी यात्रा भी करनी पड़ सकती है। बुरे दौर में परिवार के सदस्यों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में नए पद की जिम्मेदारी संभालने में थोड़ी बाधा आ सकती है। घर-परिवार में सुखद वातावरण बना रहेगा। दांपत्य जीवन में रोमांस और प्रेम-प्रदर्शन की स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा और धनागमन के लिए सप्ताहांत तक इंतजार करना होगा।
 
भाग्यशाली अंक : 8
भाग्यशाली रंग : गाढ़ा स्लेटी
 
 

मकर (22 दिसंबर से 19 जनवरी) : इस सप्ताह आपके कर्मभाव में ग्रहों की स्थिति बहुत ही मजबूत बनी हुई है जिससे आपको परिश्रम के अनुरूप सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं और आपकी रणनीति या दृष्टिकोण से आर्थिक स्थिति में सुधार आ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपकी सक्रियता सराहनीय होगी। विशेषकर आर्थिक मामले में धनलाभ संभव है, लेकिन अनावश्यक खर्च को रोक पाना मुश्किल होगा। घर-परिवार में अतिथियों का आगमन होगा और खुशियों का माहौल बना रहेगा। जीवनसाथी संग रोमांस का सुखद अनुभव होगा। साथ ही परिवार संबंधी भविष्य की योजना भी बना सकते हैं। यात्राओं के योग बने हुए हैं।
 
भाग्यशाली अंक : 11
भाग्यशाली रंग : गुलाबी
 
 

कुंभ (20 जनवरी से 18 फरवरी) : इस सप्ताह आपको अपने करियर, कारोबार या व्यक्तिगत पेशे के तहत भाग्योदय का एहसास होगा। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या सहयोगियों का साथ मिलेगा। रुका हुआ कामकाज भी शुरू हो सकता है। नए लोगों से दोस्ती बनेगी। सुनियोजित योजना पर कार्य आरंभ करने का अच्छा समय है। विपरीत लिंग से जान-पहचान आपके लिए लाभकारी साबित होगी, लेकिन यह परिचय आपके खास प्रियजन को नाराज करने वाला भी हो सकता है। यात्रा के दौरान सतर्कता बरतनी होगी या फिर आपकी कोई मनोवांछित यात्रा ऐन वक्त पर टल सकती है। जमीन-जायदाद से संबंधित कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
 
भाग्यशाली अंक : 7
भाग्यशाली रंग : क्रीम
 
 

मीन (19 फरवरी से 20 मार्च) : आती-जाती हुईं समस्याओं के साथ यह सप्ताह कुछ सुखद एहसास से भरा होगा। प्रोफेशन में नयापन आने के साथ-साथ आपकी सक्रियता बढ़ी हुई रहेगी तो कोई मनपसंद व लाभकारी अनुबंध मिल सकता है। आमदनी बढ़ेगी या आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परेशानी स्वास्थ्य को लेकर आ सकती है। आप मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। फूड पॉइजन की शिकायत आ सकती है। संभावनाएं समेटे हुए इस सप्ताह आपको जहां परिवार के सदस्यों का भरपूर सहयोग मिलेगा, वहीं जीवनसाथी से निराशा मिलेगी। दांपत्य में सरसता लानी होगी। प्रॉपर्टी के लिए पहल करने का उपयुक्त समय है। 
 
भाग्यशाली अंक : 7
भाग्यशाली रंग : क्रीम 

 
लेखक के बारे में
पं. प्रेमकुमार शर्मा
ज्योतिष, वास्तु, हस्तरेखा, रत्नशास्त्र व अंकशास्त्र.... और पढ़ें