शुक्रवार, 27 सितम्बर 2024
  • Webdunia Deals
  1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. Forecast current week
Written By

जानिए नए सप्ताह के नए सितारे

जानिए नए सप्ताह के नए सितारे। Forecast current week - Forecast current week
* साप्ताहिक भविष्य-फल
 
-डॉ. प्रेम कुमार शर्मा
 
मेष 
 
आप कुछ अच्छी किताबों में मशगूल रह सकते हैं, जो आपके कोर्स के लिए फायदेमंद साबित होगा। कार्यस्थल पर आपके विचार को प्रमुखता से लिया जाएगा। आप अपने प्रियजन के लिए मिलन समारोह का आयोजन कर सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ एक रोमांचक शाम बिता सकते हैं। विदेश यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है। अब आप घर में कोई निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : बैंगनी
 
वृष 
 
आप अपनी यात्रा प्रेम की वजह से एक छोटी छुट्टी पर जाने वाले हैं। आप अपने प्यार के साथ वक्त बिता सकते हैं, आपसी समझदारी की वजह से दोनों के लिए मुलाकात संतोषजनक रहेगी। रुका हुआ निर्माण कार्य जल्दी ही शुरू हो सकता है। आपके लिए अच्छा होगा कि आप स्थिति से भागने के बदले परिस्थिति को समझकर उसका सामना करें। शैक्षणिक मोर्चे पर मेहनत से कतराए नहीं। आर्थिक स्थिति थोड़ी कठिन रहेगी।
 
शुभ अंक : 22
शुभ रंग : गहरा सलेटी
 
मिथुन
 
दोस्तों के साथ सामूहिक छुट्टी पर जा सकते हैं। आपको अपने घर को नए ढंग से सजाने-सवांरने की खुली छूट मिल सकती है। सपनों को पूरा करने में पैसा आपके लिए बाधा नहीं बनेगा। पेशेवर मोर्चे पर, आप अपने लाभ के लिए प्रणाली में हेरफेर कर सकते हैं। कुछ ऐसी समस्या जो आपके उपर जबरदस्ती थोपी गई उससे आपको निजात मिल सकता है।
 
शुभ अंक : 11
शुभ रंग : दूधिया
 
कर्क 
आपका भाग्य आपके पक्ष में है। जिस तरक्की का आपको लंबे समय से इंतजार था पूरा हो सकता है। आर्थिक मोर्चे पर आप खुद को मजबूत स्थिति में पाएंगे। कोई नया काम करने का मन बना सकते हैं, समझदारी से निवेश करना हितकर होगा। शैक्षणिक मोर्चे पर आपका ओहदा बढ़ेगा। कोई संपत्ति अपने नाम पर खरीद सकते हैं। शादीयोग्य लोगों को अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। स्वास्थ्य को लेकर कोई समस्या हो सकती है।
 
शुभ अंक : 8
शुभ रंग : भूरा
 
सिंह 
 
आपको अच्छी आमदनी होने का संकेत है। आपकी स्वस्थ जीवनशैली आपको बीमारियों से बचाकर रखेगी। काम में शार्टकट लेने की वजह से आपका नाम खराब होगा। कोई मकान आपको आकर्षक दाम पर मिल रहा है, जिसे आप लेने का मन बना सकते हैं। आप किसी से किया हुआ वादा निभा पाने में असमर्थ होंगे, जिसकी वजह से आपको शर्मिंदा होना पड़ सकता है। प्यार में तकरार के संकेत है।
 
शुभ अंक : 3
शुभ रंग : आडू रंग
 
कन्या 
 
आपके सितारे बुलंद हैं। आप आर्थिक मोर्चे पर मजबूत रहेंगे। कार्यस्थल पर आपको जो काम दिया गया था उसे आप अनुकरणीय रूप से पूरा करेंगे, जिसकी वजह से ऑफिस में आपकी तारीफ होगी। शैक्षणिक मोर्चे पर भी सोचा हुआ सब काम पूरा होगा। परिवार में मस्ती भरा माहौल रहेगा। आप अपने रोमांटिक अंदाज से प्रेम में जिंदादिली दिखाएंगे।
 
शुभ अंक : 5
शुभ रंग : बैंगनी
 
तुला
 
परिवार में कुछ खास मनोरंजक हो सकता है। आप खरीदारी में व्यस्त रह सकते हैं। आपके सितारे आपके पक्ष में हैं, कार्यस्थल पर वरिष्ठों के सामने आपकी बात बन सकती है। कुछ लोग किसी बड़ी कंपनी के कैंपस सेलेक्शन में चुने जा सकते हैं। आर्थिक मोर्चे पर थोड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आय बढ़ाने के लिए आपको कोई और राह अपनाना चाहिए। आपकी सावधानी की वजह से आपका स्वास्थ सही रहेगा।
 
शुभ अंक : 4
शुभ रंग : ऑलिव हरा 
 
वृश्चिक 
 
एक छोटी-सी मुलाकात में आपको किसी से प्यार हो सकता है। अपने पसंदीदा लोगों के साथ आप एक मस्तीपूर्ण यात्रा पर जा सकते हैं। कार्यस्थल पर अपनी गलती छुपाना मंहगा पड़ सकता है, बेहतर होगा कि गलती पर पर्दा नहीं डालें। आपकी कोई भूल आपको जीवनसाथी की नजर में गलत साबित कर सकता है। दूसरों को दिखावा करने के चक्कर में आप अपनी जेब कटवा सकते हैं। स्वास्थ के मामले में सजग रहने की जरूरत है।
 
शुभ अंक : 18
शुभ रंग : हरा
 
धनु 
 
जिसे आप मन ही मन प्यार करते हैं, उसके आस-पास रहने का हसीन मौका मिल सकता है। किसी घरेलू उत्सव में आप दिन भर व्यस्त रहने वाले हैं। कार्यस्थल पर किसी से मदद पाने की चाहत पूरी होगी। पूर्व में किए गए निवेश से आमदनी आनी शुरू हो जाएगी। व्यायाम में अनियमितता स्वास्थ्य में बाधा बन सकती है। यात्रा पर जाने की योजना फिलहाल पूरी होती नहीं दिख रही है।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : सफेद
 
मकर 
 
बचपन के मित्र या पुराने सहकर्मी के मिलने से अचानक कोई नया मौका मिलेगा। पुराना प्यार एक बार फिर आपके जीवन में आ सकता है। आपकी छवि प्रेरणादायक बन रही है, जिसकी वजह से आपकी टीम को मजबूती मिलेगी। शैक्षणिक स्तर पर अचानक कोई मुश्किल आ सकती है। यदि आप किसी जानकार से भी पैसे उधार ले रहे हैं तो, स्थिति को अच्छी तरह से समझ लेना बेहतर होगा। स्वास्थ्य अनुकूल बना रहेगा।
 
शुभ अंक : 15
शुभ रंग : बैंगनी
 
कुंभ 
 
पूर्व में किए गए निवेश से अच्छी आमदनी होने वाली है, आप इस पैसे से कोई नया व्यापार करने के बारे में सोच सकते हैं। कोई भी काम करने से पहले सावधानी रखें। एक गलत निर्णय सारा मामला बिगाड़ सकता है। शैक्षणिक स्तर पर लापरवाही करने का खामियाजा भुतना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ अहम की लड़ाई विकट रूप ले सकती है। किसी नौसिखिए ड्राइवर के साथ गाड़ी में चढ़ने से बचें।
 
शुभ अंक : 1
शुभ रंग : सफेद
 
मीन 
 
परिस्थिति आपके योजना के अनुकूल रहेगी, जिससे आप सकारात्मक महसूस करेंगे। जो कुछ उथल-पुथल आपके दिमाग में चल रहा है उसे किसी के समक्ष बता देना सही रहेगा, किसी से बात करके अपने मन को हल्का कर सकते हैं। पैसे को सावधानी से खर्च करना आपकी आर्थिक सेहत के लिए अच्छा रहेगा। आस-पास प्यार की हवा चल रही है, आप भी इसके असर से बच नहीं पाएंगे। जल्दी ही कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है। दूषित भोजन या पानी की वजह से आपको कोई परेशानी हो सकती है। 
 
शुभ अंक : 5