बुध ग्रह का कर्क राशि में मार्गी गोचर, 5 राशियों के लिए है शुभ
Budh kark margi 2025: बुध ग्रह 18 जुलाई 2025 को कर्क राशि में रहते हुए वक्री हो गए थे। अब 11 अगस्त 2025 की दोपहर 12 बजकर 22 मिनट पर बुध ग्रह मार्गी हो गए हैं। बुद्धि, वाणी, संवाद, तर्क, गणना और व्यापार के कारक ग्रह का मार्गी होना जीवन की कई जटिलताओं का सरल होते जाना है। इसके चलते 5 राशियों को लाभ होगा।
1. मेष राशि: आपकी कुंडली में तीसरे और छठे भाव के स्वामी बुध का आपके चतुर्थ भाव में मार्गी गोचर हुआ है। इसके फलस्वरूप आपको कार्यक्षेत्र और घर परिवार में सकारात्मकता देखने को मिलेगी। इनके परिणाम में अनुकूलता भी देखने को मिलेगी। भूमि संबंधित मामलों का निपटारा होगा। सुख-सुविधाओं का विस्तार होगा। नौकरी और व्यापार में उन्नति होगी।
2. मिथुन राशि: आपकी कुंडली के लग्न और चतुर्थ भाव के स्वामी बुध का दूसरे भाव में मार्गी गोचर हुआ है। दूसरे भाव में बुध ग्रह के उदय से घर परिवार में सुखद स्थिति रहेगी। धन संबंधी मामले में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। सेहत अच्छी रहेगी और उत्तम भोजन खाने को मिलेगा। लग्जरी आइटम खरीद पाएंगे। यात्रा के योग भी बन रहे हैं।
3. कन्या राशि: आपकी कुंडली के लग्न और दशम भाव के स्वामी बुध का एकादश यानी लाभ भाव में मार्गी गोचर हुआ है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपकी सेहत में सुधार होगा। आपको कार्यक्षेत्र में लाभ होगा फिर वह कारोबार हो या नौकरी। आपकी आमदनी बढ़ सकती है। लाभ भाव में बुध ग्रह के उदित होने से भूमि भवन से संबंधित लाभ भी मिल सकता है। भाइयों का सुख मिल सकता है। संतान आदि से संबंधित मामलों में अनुकूलता भी मिल सकती है। इसके अलावा मित्रों से संबंधित मामलों में भी सकारात्मकता का ग्राफ बढ़ेगा।
4. तुला राशि: आपकी कुंडली के नवम यानी भाग्य तथा द्वादश भाव के स्वामी बुध का कर्म स्थान यानी 10वें भाव में मार्गी गोचर हुआ है। इस उदय के चलते कार्यक्षेत्र में अच्छे परिणाम प्राप्त करेंगे। प्रमोशन या इंक्रीमेंट हो सकता है। कारोबारी हैं लाभ का प्रतिशत बढ़ सकता है। घर परिवार में सुख सुविधाओं का विस्तार होगा।
5. वृश्चिक राशि: आपकी कुंडली में आठवें तथा एकादश भाव के स्वामी बुध का नवम भाव में मार्गी गोचर हुआ है। नवम भाव क्योंकि भाग्य का भाव है तो बुध का यहां पर अच्छे परिणाम देने वाला नहीं माना जाता है, लेकिन आपकी कुंडली के लाभ भाव के स्वामी होने के कारण वे लाभ जरूर करवा सकते हैं। अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। हालांकि नौकरी को लेकर आप सतर्क रहें।