मेष - शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी शांत रहेंगे। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय - गुड़-चना वितरण करें।
वृषभ - व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जोखिम न लें।
कल्याणकारी उपाय - रोगियों की सेवा करें।
मिथुन - फालतू खर्च बढ़ेगा। यात्रा सफल रहेगी। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। आय-व्यय बराबर रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय - गरीब विद्यार्थियों की सहायता करें।
कर्क - बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न उठाएं। विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय - काली उड़द धर्मस्थल में रखें।
सिंह - नई योजना लागू होगी। यात्रा सफल रहेगी। धनलाभ होगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
कल्याणकारी उपाय - जल में हल्दी डालकर स्नान करें।
कन्या - धार्मिक यात्रा संभव है। शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न हो सकती है। निवेश व यात्रा मनोनुकूल लाभ देंगे। लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय - कुत्तों को रोटी डालें।
तुला - घर-परिवार की चिंता रहेगी। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। दूसरों के अपेक्षा न करें।
कल्याणकारी उपाय - श्वेत वस्त्र दान करें।
वृश्चिक - धनलाभ होगा। राजकीय बाधा दूर होकर कार्यसिद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। विवाद न करें।
कल्याणकारी उपाय - तेल दान करें।
धनु - उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। संपत्ति के कार्य लाभप्रद रहेंगे। शत्रु परास्त होंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे।
कल्याणकारी उपाय - पक्षियों को दाना डालें।
मकर - यात्रा सफल रहेगी। पार्टी-पिकनिक आदि का आनंद प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। निवेश शुभ रहेगा।
कल्याणकारी उपाय - रोगियों की सेवा करें।
कुंभ - समाचार से अप्रसन्नता बढ़ेगी। विवाद व जोखिम से बचें। अपेक्षानुरूप कार्य न होने से क्लेश उत्पन्न होगा।
कल्याणकारी उपाय - चावल धर्मस्थल में रखें।
मीन - प्रतिष्ठा-पराक्रम में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। जल्दबाजी न करें।
कल्याणकारी उपाय - बुजुर्गों की सेवा करें।