आपके लिए कैसा होगा आज का दिन...
मेष - कानूनी अड़चन आ सकती है। कार्यप्रणाली में सुधार से लाभ का प्रतिशत बढ़ेगा। जोखिम व विवाद से बचें।
कल्याणकारी उपाय- 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
वृषभ - झंझटों में न पड़ें। धार्मिक यात्रा संभव है। बाहरी सहायता मिलेगी। अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न हो सकती है।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
मिथुन - वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में लापरवाही न करें। वस्तुएं संभालकर रखें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
कर्क - प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। निवेश-यात्रा लाभदायक रहेंगे। घर-परिवार की चिंता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
सिंह - संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। आय के साधन उपलब्ध होंगे। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ अं अंगारकाय नम:' का जप करें।
कन्या - मनोरंजक यात्रा हो सकती है। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य लाभदायक रहेंगे। चिंता रहेगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
तुला - भागदौड़ अधिक होगी। विरोधी शांत रहेंगे। वाणी पर संयम आवश्यक है। यात्रा में सावधानी रखें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ बुं बुधाय नम:' का जप करें।
वृश्चिक - परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें, लाभ होगा।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ ह्रीं सूर्याय नम:' का जप करें।
धनु - स्वाभिमान रहेगा। प्रसन्नतादायक समाचार मिलेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। हानि-दुर्घटना से बचें। यात्रा होगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ रां राहवे नम:' का जप करें।
मकर- भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। व्यापार-निवेश-यात्रा लाभप्रद रहेंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें, हानि संभव है।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ शं शनैश्चराय नम:' का जप करें।
कुंभ- फालतू खर्च होगा। चिंता रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। अपरिचितों पर अतिविश्वास न करें। यात्रा होगी।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ सों सोमाय नम:' का जप करें।
मीन - शरीर कष्ट संभव है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश-यात्रा शुभ रहेगी। जल्दबाजी न करें।
कल्याणकारी उपाय - 'ॐ कें केतवे नम:' का जप करें।