1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 24 March Horoscope

24 मार्च 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

24 March Horoscope
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...

















 

मेष- लाभ होगा। संपत्ति के कार्य बनेंगे। रोजगार प्राप्ति संभव है। विवेके से कार्य करें, लाभ होगा। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 

वृषभ- बौद्धिक कार्य सफल होंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। झंझटों से दूर रहें। चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- पील वस्त्र दान करें।
 
 

मिथुन- दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद से बचें। मेहनत का फल कम मिलेगा। शरीर कष्ट संभव है। हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
 

कर्क- प्रयास सफल रहेंगे। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। धनलाभ होगा। फालतू खर्च होगा। बुद्धि का प्रयोग करें।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 

सिंह- व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश-नौकरी मनोनुकूल रहेंगे। जोखिम न उठाएं। व्यस्तता रहेगी। मनोमालिन्य रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- बच्चों को मिष्ठान्न खिलाएं।
 
 

कन्या- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। बेरोजगारी दूर हो सकती है। घर-परिवार की चिंता रहेगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को दाना चुगाएं।
 
 

तुला- व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। प्रतिष्ठा को ठेस पहुंच सकती है। शारीरिक कष्ट संभव है। विवादित स्‍थानों से दूर रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध अर्पण करें।
 
 

वृश्चिक- बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा व निवेश मनोनुकूल रहेंगे। आशंका-कुशंका से लाभ कम हो सकता है।
 
कल्याणकारी उपाय- मछलियों को दाना डालें।
 
 

धनु- मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कार्यस्थल पर नई योजना लाभकारी रहेगी। अचानक विपत्ति से चिंता बढ़ेगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- पीपल में जल चढ़ाएं
 
 

मकर- धार्मिक यात्रा संभव है। धनलाभ होगा। कार्यसिद्धि होगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। झंझटों से दूर रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- अन्न-वस्त्र दान करें।
 
 

कुंभ- प्रेम-प्रसंग में जोखिम न उठाएं। चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें। 
 
 

मीन- घर-परिवार में प्रसन्नता रहेगी। विरोधी शांत रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। कुबुद्धि हावी रहेगी, सावधान रहें।
 
कल्याणकारी उपाय- बुजुर्गों की सेवा करें।

 
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित