1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 19 March Horoscope

19 मार्च 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

19 March Horoscope
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...
 

 
मेष- दु:खद सूचना मिल सकती है। विवाद से बचें। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। चोरी व दुर्घटनादि से हानि संभव है। भागदौड़ रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
 
 

वृषभ- महत्वपूर्ण कार्य होंगे। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। विरोध होगा। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- मछलियों को दाना डालें।
 
 

मिथुन- धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नतादायक समाचार मिलेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल होगी। मित्र-संबंधी से संपर्क बढ़ेगा। 
 
कल्याणकारी उपाय- अन्न-वस्त्र दान करें।
 
 

कर्क- परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। भाग्योन्नति के प्रयास सफल होंगे। घर-परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
 
 

सिंह- व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। अस्वस्‍थता से बाधा उत्पन्न होगी। अपरिचितों पर अतिविश्वास हानि देगा। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
 

कन्या- घर-परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। रुका हुआ धन मिल सकता है, प्रयास करें। आशंका-कुशंका रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- हरी मूंग दान करें।
 
 

तुला- प्रतिष्ठा-सम्मान बढ़ेगा। यात्रा सफल रहेगी। नई योजना पर कार्य होगा। व्यवसा‍य ठीक चलेगा। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।
 
कल्याणकारी उपाय- पक्षियों को दाना डालें।
 
 

वृश्चिक- अस्वस्थता रहेगी। तं‍त्र-मंत्र में रुचि रहेगी। बाहरी सहयोग मिलेगा। कानूनी अड़चन समाप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- पीपल में जल चढ़ाएं।
 
 

धनु- चोट, चोरी व विवाद आदि से हानि संभव है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। पुराना रोग उभर सकता है, धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
 

मकर- जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। व्यापार लाभप्रद रहेगा। प्रयास सफल होंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 

कुंभ- संपत्ति की खरीद-फरोख्त संभव है। परीक्षा आदि में सफलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- पीपल में जल चढ़ाएं।
 
 

मीन- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।

 
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित