1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 15 March Horoscope

15 मार्च 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

15 March Horoscope
आज का दिन क्या लाया है आपके लिए, पढ़ें राशिफल...
 

 
मेष- व्यवसाय ठीक चलेगा। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात होगी। प्रसन्नतादायक समाचार मिलेंगे। स्वाभिमान में वृद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 

वृषभ- भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे। अचानक धन प्राप्ति संभव है। प्रतिष्ठा को ठेस लग सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- शनि चालीसा का पाठ करें।
 
 


मिथुन- शत्रु शांत रहेंगे। फालतू खर्च बढ़ेगा। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
 
 

कर्क- बकाया वसूली होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। खर्च बढ़ेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को रोटी डालें।
 
 


सिंह- नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। भागदौड़ रहेगी। परिवार की चिंता रहेगी। हानि से बचें। धन ‍प्राप्ति सुगम होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- हरी मूंग दान करें।
 
 

कन्या- कमर-पैर आदि में दर्द रह सकता है। धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद व जोखिम से बचें। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 

तुला- वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। व्ययवृद्धि होगी। कर्ज लेना पड़ सकता है। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- मीठा दूध वितरण करें।
 
 

वृश्चिक- भागदौड़ अधिक होगी। लाभ कम, शारीरिक कष्ट से रुकावटें होंगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। परिवार के किसी सदस्य की चिंता रहेगी। 
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ दान करें।
 
 

धनु- बेरोजगारी दूर हो सकती है। मान-सम्मान बढ़ेगा। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम न उठाएं।
 
कल्याणकारी उपाय- अपंग व्यक्तियों की सहायता करें।
 
 

मकर- बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। निवेश-यात्रा शुभ रहेगा। व्ययवृद्धि होगी। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना दान करें।
 
 

कुंभ- दु:खद समाचार मिल सकता है। विवाद को बढ़ावा न दें। भागदौड़ अधिक होगी। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है।
 
कल्याणकारी उपाय- दूध दान करें।
 
 

मीन- शारीरिक कष्ट संभव है। धनलाभ होगा। व्यापार ठीक चलेगा। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। झंझटों में न पड़ें। हानि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- हरी मूंग दान करें।

 
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित