1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 14 March Horoscope

14 मार्च 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

14 March Horoscope
आज किस राशि के चमकेंगे सितारे...


 
मेष- शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पुराने मित्र-संबंधी से मुलाकात होगी। विवेक से कार्य करें।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 

वृषभ- परीक्षा-साक्षात्कार आदि में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अचानक लाभ हो सकता है। सम्मान कम होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 
 

मिथुन- विरोधी शांत रहेंगे। व्यय वृद्धि से तनाव रहेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। कलह से बचें। जोखिम-जमानती कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध अर्पण करें।
 
 

कर्क- डूबी हुई रकम मिल सकती है। यात्रा, निवेश व नौकरी आदि लाभप्रद रहेंगे। फालतू खर्च होगा। चिंता रहेगी। उन्नति होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
 
 

सिंह- दुर्घटना-चोरी आदि से हानि संभव है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।
 
 

कन्या- विवाद से बचें। कमर दर्द रह सकता है। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन समाप्त होगी। निवेशादि लाभ देंगे।
 
कल्याणकारी उपाय- हरी मूंग दान करें।
 
 

तुला- खर्च बढ़ेगा। चोट, चोरी, दुर्घटना व विवाद आदि से हानि संभव है। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। जोखिम-जल्दबाजी से बचें।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध अर्पण करें।
 
 

वृश्चिक- प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें। भय व चिंता हावी रहेंगे। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 

धनु- संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। विवाद न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- कुत्तों को खाना दें।
 
 

मकर- विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। व्यापार लाभप्रद रहेगा। फालतू खर्च होगा। जोखिम न लें।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना दान करें।
 
 

कुंभ- यात्रा में सावधानी रखें। शोक समाचार मिल सकते हैं। वाणी व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे, धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध अर्पण करें।
 
 

मीन- अस्वस्थता रहेगी। पराक्रम-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। जल्दबाजी न करें।
 
कल्याणकारी उपाय- गाय को हरा चारा खिलाएं।

 
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित