1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. राशियाँ
  4. 11 March Horoscope

11 मार्च 2016 : क्या कहती है आपकी राशि

11 March Horoscope
कैसा बीतेगा आज आपका दिन, जानें राशिफल... 


 
 
मेष- शारीरिक कष्ट से बाधा उत्पन्न हो सकती है। फालतू खर्च होंगे। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। विवाद से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। 
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध अर्पण करें।
 
 


वृषभ- यात्रा, निवेश व नौकरी मनोनुकूल लाभ देंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। विवादित स्‍थिति उत्पन्न न होने दें। लाभ होगा।
 
कल्याणकारी उपाय- हनुमान चालीसा के पाठ करें।
 
 


मिथुन- शत्रु परास्त होंगे। रुके कार्य पूर्ण होंगे। प्रसन्नता रहेगी। विवेक से कार्य करें। जोखिम व जल्दबाजी हानिकर साबित होंगे। 
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 


कर्क- धार्मिक यात्रा संभव है। राजकीय सहयोग मिलेगा। निवेश, नौकरी व यात्रा लाभप्रद रहेंगे। जोखिम-जमानती के कार्य टालें।
 
कल्याणकारी उपाय- अन्न-वस्त्र दान करें।
 
 


सिंह- घर-परिवार की चिंता रहेगी। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। झंझटों में न पड़ें, धैर्य रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध चढ़ाएं।
 
 


कन्या- वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। जीवनसाथी से अनुकूलता रहेगी। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। निवेश शुभ रहेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- मछलियों को दाना डालें।
 
 


तुला- विवाद से बचें। फालतू खर्च बढ़ेगा। तनाव होगा। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। अस्वस्थता से बाधा उत्पन्न हो सकती है। 
 
कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
 
 


वृश्चिक- बकाया वसूली के प्रयास सफल होंगे। यात्रा, निवेश व नौकरी लाभप्रद रहेंगे। झगड़े-झंझटों से दूर रहें। मित्रादि से संपर्क बढ़ेगा।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़ का दान करें।
 
 


धनु- नई योजना लागू होगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। रुके कार्यों में गति आएगी। कुबुद्धि हावी रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- गुड़-चना वितरण करें।
 
 


मकर- तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। निवेश, नौकरी व यात्रा लाभप्रद रहेंगे। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। बाहरी सहयोग से कार्यसिद्धि होगी।
 
कल्याणकारी उपाय- तेल का दान करें।
 
 


कुंभ- घर-परिवार की चिंता बढ़ेगी। जल्दबाजी हानिकर सिद्ध होगी। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें।
 
कल्याणकारी उपाय- शिवजी को दूध अर्पण करें।
 
 


मीन- विवाद में न पड़ें। विरोधी शांत रहेंगे। जीवनसाथी से अनुकूलता प्राप्त होगी। कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी।
 
कल्याणकारी उपाय- अन्न-वस्त्र दान करें।

 
लेखक के बारे में
पं. उमेश दीक्षित