1. धर्म-संसार
  2. ज्योतिष
  3. तंत्र-मंत्र-यंत्र
  4. vishnu mantra

एकादशी विशेष : भगवान श्रीविष्णु के 13 मंत्रों में से कोई 1 मंत्र भी याद कर लिया तो शीघ्र मिलेगा शुभ फल। Vishnu 13 Mantra

Vishnu Mantra
धार्मिक शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु जगत का पालन करने वाले देवता हैं। उनका स्वरूप शांत और आनंदमयी है। प्रतिदिन भगवान श्रीहरि का स्मरण करने से जीवन के समस्त संकटों का नाश होता है तथा धन-वैभव की प्राप्ति होती है। 
 
अगर प्रतिदिन कोई मंत्र न पढ़ सकें तो कम से कम किसी खास अवसर पर या जैसे एकादशी या गुरुवार के दिन भगवान विष्णु का स्मरण कर 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करना फलदायी रहता है। 
 
यहां पाठकों के लिए प्रस्तुत हैं श्रीहरि विष्‍णु के विविध मंत्र, जिनका जाप कर धन-वैभव, समृद्धि तथा जीवन के अनेक कष्टों से मुक्ति पाई जा सकती हैं। आइए जानें श्रीहरि नारायण के सरलतम चमत्कारी मंत्र :-  
 
ये मंत्र शीघ्र फल देते हैं :- 
 
* शीघ्र फलदायी मंत्र  
 
- श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।
  हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

- ॐ नारायणाय विद्महे।
 वासुदेवाय धीमहि।
 तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

- ॐ विष्णवे नम:

* धन-समृद्धि की चाह रखने वाले ये विशेष मंत्र पढ़ें :- 
 
- ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि। 
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

धन लाभ के लिए रोज बोलें :- 
 
* लक्ष्मी विनायक मंत्र - 
 
दन्ताभये चक्र दरो दधानं,
कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।
धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया
लक्ष्मी गणेशं कनकाभमीडे।।

* विष्णु के पंचरूप मंत्र - 
 
- ॐ अं वासुदेवाय नम:
- ॐ आं संकर्षणाय नम:
- ॐ अं प्रद्युम्नाय नम:
- ॐ अ: अनिरुद्धाय नम:
- ॐ नारायणाय नम:

* ॐ ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान।
यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।। 

एकदम सरल एवं लाभदायी मंत्र :- 
 
सरल मंत्र - 
 
ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि। 

अगला लेख
सावधान, यह नमक हो सकता है जानलेवा, अमेरिकन लैब का दावा