1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD

आज के मुहूर्त (3.7.2011)

रविवार, 3 जुलाई 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- वर्षा, मास- आषाढ़, पक्ष- शुक्ल, तिथि-द्वितीया, प्रात:11.56 पश्चात तृतीया, हिजरी सन्‌- 1432, मु. मास- शाबान, तारीख- 1, नक्षत्र- पुष्य रात्रि 09.45 पश्चात आश्लेषा। योग-हर्षण रात्रि 1.58 पश्चात वज्र। सूर्योदयकालीन करण- तैतिल। चंद्रमा- कर्क राशि में दिवस पर्यंत रहेंगे।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- वाहन क्रय करने का मुहूर्त।

दिन का पर्व- पुरी रथ यात्रा, मनोरथ द्वितीया, शाबान मुस्लिम मास आरंभ।

दिशाशूल- पश्चिम दिशा में

कार्य की अनुकूलता के लिए- किसी धार्मिक चित्र या विग्रह को वाहन में रखकर घुमाएं

उपयोगी ज्ञान- व्रत के दिन काम क्रीड़ा करने से व्रत खंडित हो जाता है।

शुभ समय- प्रात: 8.24 -10.19 दिन 12.06-1. 99

सुझाव-आवश्यक नहीं हो तो सायं 5 .33 से 7.13 तक मंगल प्रसंग टालें।
लेखक के बारे में
WD