आज के मुहूर्त (3.4.2011)
रविवार 3 अप्रैल 2011
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- चैत्र, पक्ष- कृष्ण, तिथि- अमावस्या रात्रि 08.02 पश्चात प्रतिपदा, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- रबिलाखर, तारीख- 28, नक्षत्र- उत्तराभाद्रपद दिन 2.22 पश्चात रेवती, योग- ब्रह्मा प्रात: 9.34 पश्चात ऐंद्र, सूर्योदयकालीन करण- चतुष्पाद, चन्द्रमा- मीन राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे। ग्रह योग- पंचक जारी है। दिन- सामान्य। दिशाशूल- पश्चिम में। मुहूर्त- पितृ कार्य का मुहूर्त। दिन का पर्व- अमावस्या, संवत्सर पूर्ण, दर्श अमावस्या। कार्य की अनुकूलता के लिए- अन्न दान करें। उपयोगी ज्ञान- भवन के अग्नि कोण में पलंग होने से उपयोगकर्ता को नींद में परेशानी आती है। शुभ समय- प्रात: 08.17 से 10.02 दिन 1.14 से 2.04। सुझाव- आवश्यक न हो तो प्रात: 05.08 से 06.40 के मध्य शुभ कार्य न करें।