1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD

आज के मुहूर्त (29.6.2011)

बुधवार, 29 जून 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- दक्षिणायन, ऋतु- वर्षा, मास- आषाढ़, पक्ष- कृष्ण, तिथि- त्रयोदशी दिन 2.47 पश्चात चतुर्दशी, हिजरी सन्‌- 1432, मु. मास- रज्जब, तारीख- 26, नक्षत्र- रोहिणी रात्रि 22.21 पश्चात मृगशिरा, योग- शूल दिन 10.15 पश्चात गंड। सूर्योदयकालीन करण- विष्‍टि, चन्द्रमा- वृषभ राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।
ग्रह योग- शुक्र वृषभ राशि से मिथुन राशि में प्रवेश दिन 12.30 मिनट पर करेंगे।

दिन- सामान्य।

मुहूर्त- वस्त्र धारण करने का मुहूर्त।

दिन का पर्व- मास शिवरात्रि।

दिशाशूल- उत्तर में।

कार्य की अनुकूलता के लिए- किसी धार्मिक ग्रंथ का पाठ कम से कम 24 मिनट करें

उपयोगी ज्ञान- यात्रादि कार्य की रूपरेखा शुक्रवार से तैयार करने से उसके सफल होने की प्रबल संभावना रहती है

शुभ समय- प्रात: 07.46 से 9.23, सायं 3.18 से 05.08।

सुझाव- आवश्यक न हो तो दिन 12.29 से 02.10 के मध्य शुभ कार्य न करें
लेखक के बारे में
WD