1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD

आज के मुहूर्त (28.1.2012)

शनिवार, 28 जनवरी 2012

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायण, ऋतु- शिशिर, मास- माघ, पक्ष- शुक्ल, तिथि- पंचमी दिन 3.30 पश्चात षष्ठी, हिजरी सन्‌- 1433, मु. मास- रबि उल अव्वल, तारीख- 4, नक्षत्र- उत्तराभाद्रपद रात्रि 9.06 पश्चात रेवती, योग- शिव दिन 01.37 पश्चात सिद्ध, सूर्योदयकालीन करण- कौलव, चंद्रमा- मीन राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

ग्रह योग- पंचक जारी है।

दिन- श्रेष्ठतम।

मुहूर्त- शुभ कार्यों का मुहूर्त।

दिशाशूल- पूर्व में।

दिन का पर्व- वसंत पंचमी, श्री सरस्वती जयंती।

कार्य की अनुकूलता के लिए- किसी ग्रंथ व कलम का पूजन करें।

उपयोगी ज्ञान- दूग्ध पीने के उपरांत मुंह धोकर ही कोई कार्य करना चाहिए। दूग्धपान से मुंह अशुद्ध या झूठा हो जाता है।

शुभ समय- प्रात: 7 से 9, दिन 11.30 से 01.45, सायं 3.50 से 06.40 तक।

सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 9.54 से 11.16 के मध्य शुभ कार्य न करें।


लेखक के बारे में
WD