आज के मुहूर्त (26.2.2011)
शनिवार 26 फरवरी 2011
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2067, शालिवाहन शक संवत- 1932, संवत्सर का नाम- शोभन, अयन- उत्तरायन, ऋतु- वसंत, मास- फाल्गुन, पक्ष- कृष्ण, तिथि- नवमी सायं 04.36 पश्चात दशमी, हिजरी सन्- 1432, मु. मास- रबिलावल, तारीख- 22, नक्षत्र- ज्येष्ठा दिन 1.50 पश्चात मूल, योग- वज्र रात्रि 25.21 पश्चात सिद्धि, सूर्योदयकालीन करण- वणिज, चन्द्रमा- वृश्चिक राशि से धनु राशि में प्रवेश दिन 1.50 पर करेंगे। दिन- सामान्य। मुहूर्त- यात्रादि कार्य का मुहूर्त।दिन का पर्व- श्री रामदास नवमी। दिशाशूल- पूर्व में। कार्य की अनुकूलता के लिए- दिन में दो बार स्नान करें। उपयोगी ज्ञान- विवाहादि शुभ कार्य के निमंत्रण पत्र में खंडित पुष्पों का चित्र होना नकारात्मक ऊर्जादायक होता है। शुभ समय- दिन 12.10 से 01.58 सायं 3.38 से 05.37 तक। सुझाव- आवश्यक न हो तो दिन 09.45 से 11.12 के मध्य शुभ कार्य न करें।