आज के मुहूर्त (2.2.2012)
गुरुवार, 2 फरवरी 2012
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। प्रस्तुत है आज के मुहूर्त शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायण, ऋतु- शिशिर, मास- माघ, पक्ष- शुक्ल, तिथि- दशमी मंगलरात्रि 3.30 पश्चात एकादशी, हिजरी सन्-1433, मु. मास- रबी उल अव्वल, तारीख- 9, नक्षत्र- कृतिका प्रात: 8.48 पश्चात रोहिणी, योग- ब्रह्मा सायं 5.25 पश्चात ऐंद्र, सूर्योदयकालीन करण- तैतिल, चन्द्रमा- वृषभ राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे। दिन- अच्छा। मुहूर्त- सगाई का मुहूर्त। दिशाशूल- दक्षिण में। दिन का पर्व- यमघंट योग। कार्य की अनुकूलता के लिए- परिजन को खाद्य पदार्थ का दान करें। उपयोगी ज्ञान- जिस रोगी के शरीर से बिना किसी कारण से दुर्गंध आने लगे तो उसकी आयु पूर्ण होने का संकेत है।शुभ समय- प्रात: 7.37 से 09.26, दिन 11.55 से 01.42। सुझाव- यदि संभव हो तो दिन 02.03 से 3.26 के मध्य शुभ कार्य न करें।