सम्बंधित जानकारी
- जीवन में यह घटनाएं होती हैं तो समझ लीजिए आने वाले हैं अच्छे दिन, किस्मत खुलने के 24 शुभ संकेत
- अपनी खोई या चोरी हुई चीज वापस पाना चाहते हैं? तो आपकी मदद करेंगे ये 5 चमत्कारी मंत्र
- अंगूठे में चांदी का छल्ला, क्या सचमुच करता है भला...?
- घूमने जा रहे हैं तो रूकिए पहले यह 10 बातें पढ़ लीजिए... यात्रा होगी शुभ और सफल
- मौली क्या है, क्यों है इसका इतना धार्मिक महत्व, पढ़ें खास बातें...
हाथ पर बंधा धागा क्या सेहत की भी करता है सुरक्षा, जानिए यहां...
कलाई पर लाल धागा, मौली, नाड़ा बांधने की पुरानी परंपरा है। इस लाल धागे को रक्षासूत्र भी कहा जाता है। इसके बिना पूजा पूरी नहीं मानी जाती है। जब भी कलाई पर ये धागा बनवाते हैं तो अपने मंत्रों का जाप भी किया जाता है। कलाई पर मौली बांधने से धर्म लाभ के साथ ही स्वास्थ्य लाभ भी मिलता है। जानिए इस परंपरा से जुड़ी खास बातें...
मौली बांधने से दूर होते हैं त्रिदोष
कलाई पर मौली वहां बांधी जाती है, जहां से आयुर्वेद के जानकार वैद्य नाड़ी की गति पढ़कर बीमारी का पता लगाते हैं।
इस जगह पर मौली बांधने से पल्स पर दबाव बना रहता है और हम त्रिदोषों से बच सकते हैं।
इस धागे से दबाव से त्रिदोष यानी कफ, वात और पित्त से संबंधित तीन तरह की बीमारियां कंट्रोल हो सकती है।
कफ यानी सर्दी-जुकाम और बुखार से जुड़ी बीमारियां, वात यानी गैस, एसीडिटी से जुड़ी बीमारियां, पित्त यानी फोड़े-फूंसी, त्वचा से जुड़ी बीमारियां। इन सभी बीमारियों की परख वैद्य कलाई की नब्ज से करते हैं।
मौली का शाब्दिक अर्थ है सबसे ऊपर, इसका अर्थ सिर से भी है। शंकर भगवान के सिर पर चंद्रमा विराजमान है, इसीलिए शिवजी को चंद्रमौलैश्वर भी कहा जाता है। मौली बांधने की प्रथा तब से चली आ रही है, जब दानवीर राजा बलि की अमरता के लिए वामन भगवान ने उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा था।
