Asia Cup शुरू होने से 24 घंटे पहले मेजबान श्रीलंका ने घोषित की टीम, 4 बड़े खिलाड़ी चोट के कारण बाहर
चोट के कारण तीन अनुभवी तेज़ गेंदबाज़ों के टीम से बाहर होने के बाद श्रीलंका ने बिनुरा फर्नांडो और प्रमोद मदुशन को एशिया कप स्क्वाड में शामिल किया है। श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) ने मंगलवार को इसकी पुष्टि की।
लेगस्पिन-गेंदबाजी ऑलराउंडर दुशान हेमंता ने भी वानिंदु हसरंगा के प्रतिस्थापन के रूप में टीम में जगह बनायी है, जबकि कुसल परेरा भी दो साल बाद वनडे टीम का हिस्सा बने हैं।
चार वनडे मैच खेल चुके फर्नांडो और एक वनडे मैच खेल चुके मदुशन चोटग्रस्त दुशमंता चमीरा, दिलशान मदुशंका और लाहिरू कुमारा की अनुपस्थिति में टीम में आए हैं। लाहिरू की चोट जहां छोटी है, वहीं चमीरा और मदुशंका पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले विश्व कप के लिये भी समय पर फिट होने के लिये संघर्ष कर रहे हैं।
जांघ में खिंचाव के कारण टीम से बाहर हुए हसरंगा एशिया कप के अंत में खेल सकते थे, लेकिन विश्व कप की निटकता को देखते हुए एसएलसी ने चोट के बढ़ने का जोखिम नहीं उठाने का फैसला किया है। इसके अलावा मथीशा पथिराना और कसुन रजिता श्रीलंका के तेज गेंदबाज हैं, वहीं बाएं हाथ के स्पिनिंग ऑलराउंडर डुनिथ वेलालगे स्पिन-गेंदबाजी समूह में हेमंता और महेश तीक्षणा के साथ शामिल हुए हैं।
एशिया कप के लिए श्रीलंकाई टीम : दासुन शनाका (कप्तान), पथुम निसांका, डिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), कुसल परेरा, धनंजय डी सिल्वा, चरित असलंका, सदीरा समराविक्रमा, डुनिथ वेलालगे, महीश तीक्षणा, मथीशा पथिराना, कसुन रजिता, दुशान हेमंता, बिनुरा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन।

श्रीलंका अपना पहला एशिया कप मैच गुरुवार को बंगलादेश के खिलाफ खेलेगा।Sri Lanka unveils its powerhouse squad for the Asia Cup 2023! #AsiaCup2023 pic.twitter.com/duAXDfQyFQ
— Sri Lanka Cricket (@OfficialSLC) August 29, 2023