Last Modified: दुबई (भाषा) ,
गुरुवार, 2 अगस्त 2007 (11:44 IST)
इराकी टीम नाराज
इराकी फुटबॉल टीम के एशिया कप जीतने की खुशी में दुबई प्रशासन ने जब नए राष्ट्रगान के बजाय सद्दाम हुसैन के दौर का राष्ट्रगान बजाया तो कई खिलाड़ी नाराज हो गए। खिलाड़ी बुधवार को दुबई हवाई अड्डे पहुँचे, जहाँ हजारों प्रशंसकों ने टीम का स्वागत किया और जीत का जश्न मनाया।
टीम के साथ गए बासम अल हुसैनी ने बताया कि इसके बाद आयोजकों ने इराक के नए राष्ट्रगान के बजाय सद्दाम हुसैन के दौर का राष्ट्रगान बजाया, जिससे कुछ खिलाड़ी और इराकी प्रतिनिधिमंडल के सदस्य नाराज हो गए। इन लोगों ने समारोह का बहिष्कार कर दिया।
बासम अल हुसैनी इराक के प्रधानमंत्री नूरी अल मलीकी के प्रतिनिधि हैं। सद्दाम को सत्ताच्युत करने के बाद इराक की नई सरकार ने पुराने राष्ट्रगान के बजाय एक लोकप्रिय लोक धुन को नए राष्ट्रगान के रूप में चुन लिया।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें