1. खबर-संसार
  2. »
  3. आईटी
  4. »
  5. आईटी खबर

मोबाइल पर अखबार की खबरें

मोबाइल अखबार पढ़ सकेंगे
देशवासी मोबाइल पर अब अखबार में प्रकाशित देश-विदेश की खबरें भी पढ़ सकेंगे।

नोकिया ने केरल के अग्रणी समाचार पत्र मलयालम मनोरमा के साथ मिलकर देश में मोबाइल फोन उद्योग का पहला वर्नाकुलर न्यूज पोर्टल लाँच किया है।

इसके माध्यम से केरल के लोग ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम वाले नोकिया हैंडसेट पर अपनी मातृ भाषा में अखबार में प्रकाशित खबरें पढ़ सकेंगे।

इस अवसर पर नोकिया इंडिया के प्रबंध निदेशक देवेन्द्र किशोर ने कहा कि देश में खासकर छोटे कस्बों में इंटरनेट का इस्तेमाल करने वाले लोगों की संख्या बहुत कम है। ऐसे में मोबाइल न्यूज पेपर के बडे़ पैमाने पर लोगों के बीच लोकप्रिय होने की संभावना है।
लेखक के बारे में
वार्ता