1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. साहित्य
  4. »
  5. काव्य-संसार
  6. ईद का एक चाँद था

Poem | ईद का एक चाँद था

दीपाली पाटील

कविताएँ
आँखें नम रही
और सारी दुआएँ उसके नाम कर दीं
हर सहर इबादत की
अपनी उम्र
उसके नाम कर दीं
कुछ आँसू थे और
ईद का एक चाँद था
मेरे मौला की झोली में
अपने लिए बारिशें रख लीं
और चाँद वाली रात
उसके नाम कर दीं।