1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नायिका
  4. »
  5. ब्यूटी केयर टिप्स

ताकि‍ महकती रहें आप...

स्वास्थ्य
घमोरि‍यों से राहत पाने के लि‍ए नहाने के बाद बेकिंग सोड़ा, कॉर्न स्‍टार्च और ओटमील तीनों का इस्‍तेमाल कि‍या जा सकता है। बेकिंग सोड़ा या कॉर्न स्‍टार्च लगाने से घमोरि‍यों में राहत मि‍लती है। इसी तरह बेकिंग सोड़ा और ओटमील लगाने से भी फायदा होता है।

ग्‍वारपाठे का रस घमोरि‍यों के इलाज में मुफीद माना जाता है। इसको लगाने से घमोरि‍यों में जलन और खुजली दोनों नहीं होते। जीरे का रस इन दिनों होने वाले फोड़े-फुंसी, घमोरियों को रोकता है, रक्त का शुद्धिकरण करता है व पाचनक्रिया को भी व्यवस्थित रखता है।

दिन भर बेहद खुशबूदार बने रहने के लिए इस मौसम में देसी गुलाब से नहाने का मजा ही कुछ और है। पाँच-छह देसी गुलाब के पत्तों को एक मग पानी में मिलाकर रखें। सादे पानी से नहाने के बाद गुलाब के पत्तों वाले पानी से नहाएँ। इससे दिन भर गुलाब की खुशबू आती रहती है।