1. धर्म-संसार
  2. »
  3. ज्योतिष
  4. »
  5. आज का मुहूर्त
Written By WD

आज के मुहूर्त (3.6.2011)

शुक्रवार 3 जून 2011

कुंडली
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सके। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है।

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त

शुभ विक्रम संवत- 2068, शालिवाहन शक संवत- 1933, संवत्सर का नाम- क्रोधी, अयन- उत्तरायन, ऋतु- ग्रीष्म, मास- ज्येष्ठ, पक्ष- शुक्ल, तिथि- द्वितीया रात्रि 2.56 पश्चात तृतीया, हिजरी सन्‌- 1432, मु. मास- जमादिलाखर, तारीख- 30, नक्षत्र- मृगशिरा दिन 3.23 पश्चात आर्द्रा, योग- शूल रात्रि 11.43 पश्चात गंड, सूर्योदयकालीन करण- बालव, चन्द्रमा- मिथुन राशि में दिवसपर्यंत रहेंगे।

दिन- शुभ।

मुहूर्त- निवेश करने का मुहूर्त।

दिशाशूल- पश्चिम में।

दिन का पर्व- चंद्र दर्शन।

कार्य की अनुकूलता के लिए- इत्र देवता को अर्पित करके स्वयं लगाएं।

उपयोगी ज्ञान- अपने वाहन पर आरूढ़ लक्ष्मीजी की पूजा आयातक, निर्यातक, पर्यटन, परिवहन के कार्य करने वालों के लिए शुभ फलदायी होता है।

शुभ समय- दिन 01.14 से 3.11, सायं 5.48 से 06.39 तक।

सुझाव- आवश्यक न हो तो दिन 10.44 से 12.24 के मध्य शुभ कार्य न करें।
लेखक के बारे में
WD