मंगलवार, 24 मार्च 2026
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. मिर्च-मसाला
  4. Box Office, Dilwale, Shahrukh Khan, Kajol
Written By

BOX OFFICE : कैसी है 'दिलवाले' की एडवांस बुकिंग

बॉक्स ऑफिस
18 दिसम्बर को शाहरुख खान की 'दिलवाले' प्रदर्शित हो रही है और देश के कुछ शहरों में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग देख अंदाजा लग जाता है कि फिल्म के प्रति दर्शकों में कितनी उत्सुकता है। 
'दिलवाले' की एडवांस बुकिंग जोरदार है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, पुणे में कुछ ही घंटों में पहले दिन के दिन के कुछ सिनेमाघरों के सारे टिकट्स बिक गए हैं। इससे उम्मीद बंधती है कि फिल्म जोरदार ओपनिंग करेगी। उत्तर भारत के कुछ शहरो में भी शाहरुख की इस फिल्म को लेकर खासा क्रेज है। 
 
यूएई में भी फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरदार होने की खबर है। 
 
गौरतलब है कि 'दिलवाले' का ट्रेलर खास पसंद नहीं किया गया था, बावजूद इसके लोगों को इस फिल्म के मनोरंजक होने का विश्वास है। शाहरुख-काजोल की जोड़ी और रोहित शेट्टी का निर्देशन इसका सबसे बड़ा कारण है।