प्रस्तुत हैं लाल किताब पर आधारित उपाय जो राशियों के अनुसार हैं। आप अपनी राशि के अनुसार इसका लाभ उठा सकते हैं एवं यश, सुख, समृद्धि, सफलता और खुशियां हासिल कर सकते हैं।
आगे पढ़ें 12 राशियों के लिए आसान टोटके
मेष राशि-
* गाय को मीठी रोटी खिलाएं।
* साधु-संतों, मां व गुरु की सेवा करें।
* सदाचार का सदा पालन करें।
वृषभ राशि-
* घर में मनी प्लांट लगाएं।
* वस्त्रों में इस्त्र आदि का प्रयोग करें।
* स्वच्छ कपड़े पहनें।
मिथुन राशि-
* दुर्गा माता का पूजन करें।
* 12 वर्ष से छोटी कन्याओं का आशीर्वाद लें।
* तामसिक भोजन का परित्याग करें।
* मछलियों को कैद मुक्त करें।
कर्क राशि-
* धार्मिक कार्यों को हमेशा कार्य रूप दें।
* तीर्थस्थान की यात्रा करने से किसी को न रोकें।
* माता से चांदी, चावल लेकर अपने पास रखें।
* मां दुर्गा का पाठ करें।
सिंह राशि-
* सदा सत्य बोलें।
* किसी का अहित न करें।
* अखरोट व नारियल धर्म स्थान में दें।
* अंधे को भोजन कराएं।
कन्या राशि-
* चांदी का छल्ला धारण करें।
* भूरे रंग का कुत्ता न पालें।
* किसी को अपशब्द न बोलें।
* कभी भी क्रोध न करें।
तुला राशि-
* गौ ग्रास रोज दें।
* गौमूत्र का पान करें।
* पत्नी हमेशा टीका लगाए रखें।
* अपने परमपिता पर पूर्ण आस्था रखें।
वृश्चिक राशि-
* पीपल और किकर के वृक्ष न काटें।
* किसी से मुफ्त का माल न लें।
* बड़े भाई की अवहेलना न करें।
धनु राशि-
* भिखारियों को निराश न लौटने दें।
* तीर्थयात्रा करते रहें।
* पीले फूल वाले पौधे लगाएं।
मकर राशि-
* पूर्व दिशा वाले मकान में निवास करें।
* बंदरों की सेवा करें।
* असत्य भाषण न करें।
* घर के किसी हिस्से में अंधेरा न रखें।
कुंभ राशि-
* सोना धारण करें।
* दक्षिण दिशा वाले मकान का परित्याग करें।
* 48 वर्ष से पहले अपना मकान न बनवाएं।
* चांदी का टुकड़ा अपने पास रखें।
मीन राशि-
* किसी के सामने स्नान न करें।
* धर्म स्थान में जाकर पूजन करें।
* कुल पुरोहित का आशीर्वाद प्राप्त कर सिर पर शिखा रखें।