1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. समाचार
  4. World cup cricket, Zimbabmbwe, India, Group B match

ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को 7 विकेट से हराया

World cup cricket
ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड को ग्रुप बी के अपने अंतिम मुकाबले में 7 विकेट से हरा दिया। स्कॉटलैंड को 131 रनों में ऑलआउट करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 15.2 ओवरों में यह लक्ष्य प्राप्त कर लिया। प्रयोग के तौर पर डेविड वार्नर की जगह ओपनिंग करने आए माइकल क्लॉर्क ने शानदार 47 रन बनाए और टीम की जीत को प्रशस्त किया।     

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने स्कॉटलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर स्कॉटलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। स्कॉटलैंड के बल्लेबाज विश्व प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजी के सामने शुरू से ही आत्मसमर्पण करते नजर आए।

मैच का लाइव स्कोरकार्ड
स्कॉटलैंड ने अपना पहला विकेट मात्र आठ रनों के स्कोर पर खो दिया। इसके बाद निश्चित अंतराल में विकेट गिरने लगे। और स्कॉलैंड की पूरी टीम 131 रनों पर पवेलियन लौट गई। स्कॉटलैंड की ओर से मैट मचान ने सर्वाधिक 40 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर मिचेल स्टार्क ने सर्वाधिक चार व पैट कमिंस ने तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा।