1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. समाचार
  4. World cup 2015, Suresh Raina, Marrige, Priyanka

प्रियंका से हो रही है सुरेश रैना की शादी

World cup 2015
वर्ल्ड कप के साथ ही सुरेश रैना की शादी को लेकर भी चर्चाएं हैं। खबरें हैं कि उनकी बचपन की दोस्त प्रियंका से उनकी शादी हो रही है। मुरादनगर में आर्डिनेंस फैक्ट्री परिसर स्थित स्कूल में प्रियंका के पिता तेजपाल सिंह शिक्षक थे। इसी फैक्ट्री में सुरेश रैना के पिता भी कर्मचारी थे। 
 
खबरों के मुताबिक बचपन से दोनों परिवारों में मधुर संबंध रहे हैं। एक माह पहले ही दोनों परिवार सुरेश एवं प्रियंका की शादी को गंभीर हुए और अब विश्व कप के बाद इनकी शादी का मुहूर्त खोजा जा रहा है। शादी कहां होगी, इस पर परिवार ने खुलकर कुछ नहीं बताया।
 
सूत्रों के मुताबिक होली में प्रियंका एक दिन के लिए घर आई थीं। प्रियंका गत पांच साल से नीदरलैंड्स में रहती हैं, जहां वे आइटी प्रोफेशनल हैं। सुरेश एवं प्रियंका की शादी लखनऊ में आयोजित हो सकती है। आईपीएल की वजह से शादी की तारीख 3 अप्रैल तय की गई है।

माना जा रहा है कि 8 अप्रैल को नई दिल्ली के बड़े फॉर्म हाउस पर रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी। खबरों के अनुसार शादी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित कई राजनीतिक हस्तियां को आमंत्रित किया गया है।