1. खेल-संसार
  2. विश्व कप क्रिकेट 2015
  3. समाचार
  4. World Cup 2015, Pakistan, Australia, relief Ali,

इस पाकिस्तानी खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलिया को 'राहत' दी

World Cup 2015
एडिलेड। ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान के बीच तीसरे क्वार्टर फाइनल मैच में छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पारी 11वें ओवर तक अपने तीन महत्वपूर्ण विकेट खो चुकी थी। गेंद और बल्ले का जबरदस्त मुकाबला चल रहा था और इस नाजुक मौके पर ऑस्ट्रेलिया को एक पाकिस्तानी खिलाड़ी ने राहत दी।
 

दरअसल हुआ यूं कि पारी के 17वें ओवर में शेन वॉटसन ने वहाब रियाज़ की गेंद पर हुक शॉट खेला, लेकिन गेंद बल्लेबाज का ऊपरी किनारा लेते हुए डीप फाइन लेग पर खड़े राहत अली के हाथों में गई, लेकिन इस बहुत ही आसान मौके को राहत ने गंवा दिया। इसके बाद वॉटसन रुके नहीं और अपनी टीम को जीत दिलाकर ही पवेलियन लौटे। वॉटसन ने नाबाद 64 रनों की पारी खेली। राहत का कैच टपकाना पाकिस्तान को बहुत भारी पड़ा।

पढ़िए पाकिस्तान ऑस्ट्रेलिया मैच का हाल

वॉटसन का मामूली कैच भी राहत पकड़ नहीं पाए। वॉटसन का कैच छूटते ही ऑस्ट्रेलिया टीम ने ने राहत की सांस ली, क्योंकि उसके पहले ही तीन विकेट गिर चुके थे और इस स्थिति में वह एक और विकेट गंवाना नहीं चाहती थी।