बड़ी खबर, दारुल उलूम ने किया मदरसों के सर्वे का समर्थन
देवबंद। दारुल उलूम ने रविवार को 250 मदरसों के प्रतिनिधियों की बैठक के बाद उत्तरप्रदेश में मदरसों के सर्वे का समर्थन कर दिया। संगठन ने कहा कि सरकारी जमीन पर बने मदरसों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मदरसों से भी सर्वे के दौरान सरकार का समर्थन करने की अपील की।
देवबंद में हुए सम्मेलन के बाद दारुल उलूम के प्रमुख अर्शद मदनी ने कहा कि सर्व कराना सरकार का हक है। उनके सवालों का जवाब दिया जाना चाहिए। अभी तक के सर्वे में कोई गड़बड़ी नहीं हुई। हमने कभी नहीं कहा कि एक समुदाय को टारगेट किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश सरकार 10 सितंबर से राज्य में संचालित मदरसों का सर्वे करा रही है। हालांकि मदरसों की नाराजगी के बाद भी प्रदेशभर में कही भी सर्वे टीम को विरोध का सामना नहीं करना पड़ा है।Uttar Pradesh | It's the government's right to conduct a survey. Madrassas should provide correct information to the survey team. We have never said that a community is being targeted: Arshad Madani, President Jamiat Ulama-e-Hind and Principal Darul Uloom Deoband pic.twitter.com/BVCfzHjoUh
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) September 18, 2022
इससे पहले उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने भी मदरसों की बेहतरी के लिए कराए जा रहे सर्वे के काम की तारीफ करते हुए कहा था कि विपक्षी दल इस मुद्दे पर भ्रम फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।
आजाद ने कहा कि सर्वे के बाद मदरसे न तो बंद होंगे और न ही उन पर बुलडोजर चलाया जाएगा। मदरसे बंद करने और इन पर बुलडोजर चलाने की बात कहकर विपक्षी दल मुसलमानों को भ्रमित कर रहे हैं।
