1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. उत्तर प्रदेश
  4. 5 people died in collision of 2 vehicles in Firozabad

फिरोजाबाद में 2 वाहनों की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 24 घायल

नशे में वाहन चला रहा था मिनी बस चालक

5 people died in collision of 2 vehicles in Firozabad
Firozabad accident news: उत्तरप्रदेश के फिरोदाबाद (Firozabad) जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे (Agra-Lucknow Expressway) पर मथुरा से लखनऊ जा रही एक मिनी बस सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से भिड़ गई जिससे उसमें सवार 5 यात्रियों की मौत हो गई और 24 लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।ALSO READ: इस समय सड़क दुर्घटनाओं में होती है सबसे ज्‍यादा लोगों की मौत, परिवहन विभाग की रिपोर्ट में सामने आए आंकड़े
 
मिनी बस कैंटर से जा टकराई : पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश भदौरिया ने बताया की मिनी बस में 30 लोग सवार थे और बस मथुरा से लौट रही थी। शुक्रवार देर रात यह बस सड़क किनारे खड़े एक कैंटर से जा टकराई। भदौरिया ने बताया कि दुर्घटना में 4 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 1 यात्री ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि इस घटना में 24 यात्री घायल हुए हैं जिन्हें सैफई व शिकोहाबाद के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।ALSO READ: राजस्थान के लक्ष्मणगढ़ में भीषण सड़क दुर्घटना में 12 लोगों की मौत, अनेक घायल
 
मिनी बस चालक नशे में था : पुलिस के मुताबिक ऐसी जानकारी मिली है कि मिनी बस चालक नशे में था। उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त महादेव (42), संदीप (23), विटारा (45) ,काजल एवं पप्पू के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।(भाषा)ALSO READ: हाथरस में हाईवे पर भीषण दुर्घटना, 15 लोगों की मौत, 13 घायल
 
Edited by: Ravindra Gupta
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें
अगला लेख
जातियों के टकराव में फंसा विजयपुर उपचुनाव, वोटर्स को रिझाने उतरे समाज के दिग्गज नेता