सम्बंधित जानकारी
- 1 December से बदलेंगे ये बड़े नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
- रेलयात्रियों के लिए Good News ! मध्य रेलवे ने घटाए प्लेटफार्म टिकट के दाम, यह होगी नई कीमत
- एयरटेल के बाद अब वोडाफोन आइडिया का ग्राहकों को बड़ा झटका, जानिए कितने महंगे हुए प्लान...
- क्या है Uniform civil code और क्यों है जरूरी, Supreme Court का इस पर क्या है नजरिया
- नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर करने की परेशानी से मिलेगी मुक्ति, EPFO बोर्ड का बड़ा फैसला
1 दिसंबर से महंगे होंगे जियो के टैरिफ प्लान
नई दिल्ली। एयरटेल और वोडा आइडिया के बाद टेलीकॉम क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस जियो ने भी अपने टैरिफ प्लान के रेट बढ़ा दिए हैं। नए प्लान 1 दिसंबर से लागू होंगे।
जियो के विभिन्न प्लान्स में 31 रुपए से लेकर 480 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई है। जियोफोन के लिए विशेष तौर पर लाए गए पुराने 75 रुपए के प्लान की नई कीमत अब 91 रुपए होगी।
अनलिमिटेड प्लान्स का 129 रुपए वाला टैरिफ प्लान अब 155 रुपए में मिलेगा। जाहिर तौर पर एक वर्ष की वैलिडिटी वाले प्लान में रेट सबसे ज्यादा बढ़े हैं। पहले यह प्लान 2399 रुपए में मिलता था। अब इसके लिए ग्राहक को 2879 रुपए खर्च करने पड़ेंगे।
रिलायंस जियो के डाटा एड-ऑन प्लान्स के रेट भी बढ़े हैं। 6 जीबी वाले 51 रुपए के प्लान के लिए अब 61 रुपए और 101 वाले 12 जीबी वाले एड-ऑन प्लान के लिए अब 121 रुपए लगेंगे। सबसे बड़ा 50 जीबी वाला प्लान भी अब 50 रुपए महंगा होकर 301 रुपए का हो गया है। रिलायंस जियो का दावा है कि उसके टैरिफ रेट्स अब भी इंडस्ट्री में सबसे कम हैं।
