सम्बंधित जानकारी
- क्या है Uniform civil code और क्यों है जरूरी, Supreme Court का इस पर क्या है नजरिया
- नौकरी बदलने पर PF ट्रांसफर करने की परेशानी से मिलेगी मुक्ति, EPFO बोर्ड का बड़ा फैसला
- Good News : रेलवे यात्रियों को अब मिलने वाली है बड़ी सुविधा, AC Compartments में बदलेंगे General Coaches
- अब साल में 2 बार होगी CLAT परीक्षा, काउंसलिंग फीस में भारी कमी
- अब ऑनलाइन दाखिल करें आयकर रिटर्न, होगा यह फायदा...
एयरटेल के बाद अब वोडाफोन आइडिया का ग्राहकों को बड़ा झटका, जानिए कितने महंगे हुए प्लान...
नई दिल्ली। भारती एयरटेल द्वारा दरों में बढ़ोतरी की घोषणा के एक दिन बाद कर्ज में डूबी दूरसंचार कंपनी वोडाफोन आइडिया ने मंगलवार को सभी प्लान में मोबाइल कॉल और डेटा दरों में 20-25 प्रतिशत की वृद्धि कर दी। बढ़ी हुई दर 25 नवंबर से प्रभावी होंगी।
कंपनी ने 28 दिनों की अवधि के लिए रिचार्ज का न्यूनतम मूल्य 25.31 प्रतिशत बढ़ाकर 79 रुपए से 99 रुपए कर दिया है। वोडाफोन आइडिया ने लोकप्रिय अनलिमिटेड श्रेणी के प्लान की दरों में 20-23 प्रतिशत की बढ़ोतरी की।
28 दिनों की वैधता के साथ प्रति दिन एक जीबी डेटा सीमा वाले अनलिमिटेड प्लान की कीमत 25 नवंबर से 269 रुपए होगी। फिलहाल इसकी कीमत 219 रुपए है। इसके अलावा, 1.5 जीबी प्रतिदिन डेटा सीमा के साथ 84 दिनों की वैधता वाले प्लान की कीमत 599 रुपए के बजाय 719 रुपए होगी।
1.5 जीबी प्रतिदिन डेटा सीमा वाले 365 दिनों के प्लान की कीमत 20.8 प्रतिशत बढ़कर 2,899 रुपए हो जाएगी। फिलहाल इसकी कीमत 2,399 रुपए है। कंपनी ने कम मूल्य वाले डेटा टॉप अप की कीमत में भी करीब 20 फीसदी की बढ़ोतरी की है।
