बुधवार, 18 फ़रवरी 2026
Choose your language
हिन्दी
English
தமிழ்
मराठी
తెలుగు
മലയാളം
ಕನ್ನಡ
ગુજરાતી
Follow us
समाचार
योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश
मुख्य ख़बरें
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
इंदौर
प्रादेशिक
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
गुजरात
महाराष्ट्र
राजस्थान
काम की बात
ऑटो मोबाइल
क्राइम
फैक्ट चेक
व्यापार
मोबाइल मेनिया
धर्म-संसार
एकादशी
सनातन धर्म
श्री कृष्णा
रामायण
महाभारत
व्रत-त्योहार
धर्म-दर्शन
श्रीरामचरितमानस
बॉलीवुड
बॉलीवुड न्यूज़
हॉट शॉट
वेब स्टोरी
मूवी रिव्यू
आलेख
पर्यटन
खुल जा सिम सिम
आने वाली फिल्म
बॉलीवुड फोकस
सलमान खान
सनी लियोन
टीवी
मुलाकात
राशिफल 2026
दैनिक राशिफल
आज का जन्मदिन
आज का मुहूर्त
राशियां
लाल किताब
वास्तु-फेंगशुई
टैरो भविष्यवाणी
पत्रिका मिलान
जन्मकुंडली
रामशलाका
चौघड़िया
आलेख
नवग्रह
रत्न विज्ञान
क्रिकेट
अन्य खेल
धर्म संग्रह
श्रीरामचरितमानस
बजट 2026
समाचार
योगी आदित्यनाथ
उत्तर प्रदेश
मुख्य ख़बरें
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
इंदौर
प्रादेशिक
मध्यप्रदेश
छत्तीसगढ़
गुजरात
महाराष्ट्र
राजस्थान
काम की बात
ऑटो मोबाइल
क्राइम
फैक्ट चेक
व्यापार
मोबाइल मेनिया
धर्म-संसार
एकादशी
सनातन धर्म
श्री कृष्णा
रामायण
महाभारत
व्रत-त्योहार
धर्म-दर्शन
श्रीरामचरितमानस
बॉलीवुड
बॉलीवुड न्यूज़
हॉट शॉट
वेब स्टोरी
मूवी रिव्यू
आलेख
पर्यटन
खुल जा सिम सिम
आने वाली फिल्म
बॉलीवुड फोकस
सलमान खान
सनी लियोन
टीवी
मुलाकात
राशिफल 2026
दैनिक राशिफल
आज का जन्मदिन
आज का मुहूर्त
राशियां
लाल किताब
वास्तु-फेंगशुई
टैरो भविष्यवाणी
पत्रिका मिलान
जन्मकुंडली
रामशलाका
चौघड़िया
आलेख
नवग्रह
रत्न विज्ञान
क्रिकेट
अन्य खेल
धर्म संग्रह
श्रीरामचरितमानस
बजट 2026
×
Close
लाइफ स्टाइल
»
उर्दू साहित्य
»
शेरो-अदब
Written By
WD
Last Modified:
शनिवार, 9 अगस्त 2008 (12:56 IST)
ग़ज़ल : फ़िराक़ गोरखपुरी
रात भी नींद भी कहानी भी
हाय, क्या चीज़ है जवानी भी
एक पैग़ाम-ए-ज़िन्देगानी भी
आशिक़ी मर्ग-ए-नागहानी भी
इस अदा का तेरी जवाब नहीं
मेहरबानी भी सरगरानी भी
दिल को अपने भी ग़म थे दुनिया में
कुछ बलाएं थीं आसमानी भी
देख दिल के निगारखाने में
ज़ख्म-ए-पिन्हाँ की है निशानी भी
खल्क़ क्या क्या मुझे नहीं कहती
कुछ सुनूँ मैं तेरी ज़ुबानी भी
दिल को आदाब-ए-बन्दगी भी न आए
कर गए लोग हुकमरानी भी
ज़िन्दगी ऎन दीद-ए-यार फ़िराक़
ज़िन्दगी हिज्र की कहानी भी
ग़ज़ल 2.
बहुत पहले से इन क़दमों की आहट जान लेते हैं
तुझे ऎ ज़िन्दगी हम दूर से पहचान लेते हैं
तबीयत अपनी घबराती है अब सुनसान रातों में
हम एसे में तेरी यादों की चादर तान लेते हैं
जिसे सूरत बताते हैं पता देती है सीरत का
इबारत देख कर जिस तरहा मानी जान लेते हैं
तुझे घाटा न होने देंगे कार-ओ-बार-ए-उलफ़त में
हम अपने सर तेरा ऎ दोस्त हर नुक़सान लेते हैं
रफ़ीक़-ए-ज़िन्दगी थी अब अनीस-ए-वक़्त-ए-आखिर है
तेरा ऎ मौत! हम ये दूसरा एअहसान लेते हैं
ज़माना वारदात-ए-क़्ल्ब सुनने को तरसता है
इसी से तो सर आँखों पर मेरा दीवान लेते हैं
फ़िराक़' अक्सर बदल कर भेस फिरता है कोई काफ़िर
कभी हम जान लेते हैं कभी पहचान लेते हैं
हमारे साथ WhatsApp पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
हमारे साथ Telegram पर जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
वेबदुनिया पर पढ़ें :
समाचार
बॉलीवुड
ज्योतिष
लाइफ स्टाइल
धर्म-संसार
महाभारत के किस्से
रामायण की कहानियां
रोचक और रोमांचक
जरुर पढ़ें
द्रौपदी: 'अच्युत-गोत्र' की वह पहचान, जहां गोविंद ही एकमात्र संबंधी बन जाते हैं
द्रौपदी महारानी भगवान कृष्ण की अनन्य भक्त थीं और सदैव उनके दिव्य संबंध में रहीं। उनके चरित्र से हमें यह महान शिक्षा मिलती है कि परिस्थिति कितनी भी विपरीत क्यों न हो, यदि हमारे ऊपर कृष्ण कृपा है और उनके चरणों का आश्रय है, तो हमारे भीतर वे दिव्य गुण स्वतः आ जाते हैं जो एक भक्त को भगवान का प्रिय बनाते हैं।
प्रेम, आत्म-विलय से वैश्विक चेतना तक का महाप्रस्थान
वेलेंटाइन डे पर विशेष आलेख: अक्सर हम प्रेम को अपेक्षा का पर्याय मान लेते हैं। हम अपेक्षा करते हैं कि प्रिय हमारे अनुरूप आचरण करे। जहां अपेक्षा है, वहां व्यापार है, प्रेम नहीं। प्रेम तो वह त्याग है जो त्याग होने का आभास तक नहीं होने देता। यदि आपको लगता है कि आपने किसी के लिए कुछ त्याग किया है,
महंगे सप्लीमेंट्स छोड़ें! किचन में छिपे हैं ये 5 'सुपरफूड्स', जो शरीर को बनाएंगे लोहे जैसा मजबूत
Desi Superfoods: आपकी सेहत को बेहतर बनाने के लिए आपको अपने आहार में कुछ विशेष सुपरफूड्स को शामिल करना चाहिए। ये सुपरफूड्स आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जिससे आप न केवल बीमारियों से बचते हैं, बल्कि लंबे समय तक स्वस्थ रहते हैं।
इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख
जीवन का एक कड़वा सच यह है कि हमारी आधी से ज्यादा तकलीफों की वजह 'गलत लोगों से गलत उम्मीदें' होती हैं। आचार्य चाणक्य और मनोविज्ञान (Psychology) के अनुसार, कुछ ऐसे व्यक्तित्व वाले लोग होते हैं जिनसे किसी भी परिस्थिति में मदद या ईमानदारी की उम्मीद रखना खुद को धोखे में रखने जैसा है। यहाँ उन लोगों की सूची दी गई है जिनसे आपको दूरी बनाकर रखनी चाहिए या कम से कम उम्मीद शून्य रखनी चाहिए।
ब्रेन एन्यूरिज़्म: समय पर पहचान और सही इलाज से बच सकती है जान, जानें एक्सपर्ट की राय
Brain aneurysm: ब्रेन एन्यूरिज़्म दिमाग की नसों से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जिसे अक्सर लोग सामान्य सिरदर्द समझकर नजरअंदाज कर देते हैं। जबकि हकीकत में यह स्थिति जानलेवा भी हो सकती है। दिमाग की नसें लगातार खून की सप्लाई करती हैं, लेकिन जब किसी नस की दीवार कमजोर हो जाती है, तो वहां गुब्बारे जैसा उभार बन जाता है। इसी उभार को ब्रेन एन्यूरिज़्म कहा जाता है। समय के साथ यह उभार बढ़ सकता है और अचानक फटने की स्थिति में दिमाग में खून बहने लगता है, जिसे ब्रेन हेमरेज कहा जाता है।
वीडियो
और भी वीडियो देखें
नवीनतम
सफर : एक खत का
बात उस दौर की है जब खत लिखे जाते थे। तब खत लिखना अपने आप में एक मुकम्मल सफर होता था—दिमाग से शुरू होकर दिल तक पहुंचने वाला सफर। और हर सफर की तरह इसकी भी तैयारी होती थी—कलम, स्याही और कागज़।
Shivaji Jayanti Massages: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर भेजें ये 10 प्रेरणादायक शुभकामना संदेश
Shivaji jayanti quotes: छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। शौर्य, पराक्रम और स्वाभिमान के प्रतीक शिवाजी जयंती के इस पावन अवसर पर आप ये 10 शुभकामना संदेश अपने मित्रों, परिवारजनों तथा सभी को व्हाट्सएप, फेसबुक और सोशल मीडिया के माध्यम से भेज सकते हैं:
जयंती विशेष: रामकृष्ण परमहंस क्यों प्रसिद्ध थे?
Ramakrishna Paramhansa birth anniversary 2026: स्वामी विवेकानंद के गुरु, श्री रामकृष्ण परमहंस भारतीय इतिहास के उन महान संतों में से हैं जिन्होंने धर्म को जटिल ग्रंथों से निकालकर एक सरल, अनुभव-आधारित मार्ग बना दिया। आज उनकी जयंती पर उन्हें याद करना वाकई प्रेरणादायक है।
क्या सीढ़ियां चढ़ते ही घुटने चटकने लगते हैं? बिना दवा जोड़ों के दर्द से राहत दिलाएंगे ये 7 देसी नुस्खे
home remedies for joint pain: जोड़ों का दर्द अब सिर्फ बुढ़ापे की बीमारी नहीं रही। यूरिक एसिड का बढ़ना और चिकनाई की कमी युवाओं को भी परेशान कर रही है। पेनकिलर खाने के बजाय आजमाएं ये असरदार घरेलू उपचार।
एक थी अमरा
छोटा कद, गठीला शरीर, जामुनी रंग, चेहरे पर हमेशा हंसी। इस हंसी की वजह से उसके मोती जैसे दांत चमकते रहते थे। उसके जामुनी रंग में एक खास चमक थी। हंसते हुए चेहरे के बीच मोती जैसे दांत उस रंग को और चटक बना देते थे। वह तड़के काम वाली महिलाओं के समूह के साथ एक झोपड़पट्टी से निकलती थी।