• Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022
  4. UP election : BJP candidates list
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 28 जनवरी 2022 (14:45 IST)

भाजपा ने जारी की 91 उम्मीदवारों की सूची, डुमरियागंज से नहीं मिला आरपीएन सिंह को टिकट

UP election
लखनऊ। भाजपा ने शुक्रवार को 91 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी। हाल ही कांग्रेस से आए दिग्गज नेता आरपीएन सिंह को पार्टी ने डुमरियागंज से टिकट नहीं दिया है। यहां से भाजपा ने राघवेंद्र प्रताप सिंह को चुनाव मैदान में उतारा है।
 
मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह को इलाहाबाद पश्चिमी से, नंद गोपाल नंदी इलहाबाद दक्षिणी सीट से चुनाव लड़ेंगे। देवरिया से शलभमणि त्रिपाठी, अयोध्या से वेद प्रकाश गुप्ता और गोंडा से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण को टिकट दिया गया है।
 
पार्टी ने इस सूची में 9 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारा है। कुंडा से सिंधुजा मिश्रा, मेजा से नीलम करवरिया, कोरांव से आरती कोल को टिकट दिया गया है। 

ये भी पढ़ें
बहन ने लगाए सिद्धू पर बड़े आरोप, कहा- पैसों के लिए मां को छोड़ा