Hanuman Chalisa
Mon, 26 Oct 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Uttar Pradesh Assembly election 2017, Shri Ram Mandir

उत्तर प्रदेश चुनाव के बाद बनेगा राम मंदिर

मंत्री पवन पांडे की गाड़ी से उतारा गया हूटर और सचिवालय का स्टीकर

Uttar Pradesh Assembly election 2017
फैज़ाबाद। विधानसभा चुनाव एक तरफ अपनी रफ़्तार पकड़ रहा है तो दूसरी तरफ सियासी पारा भी परवान चढ़ रहा है। भाजपा भी भगवा रंग फैलाने का प्रयास कर रही है। 
 
श्री रामजन्म भूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य व भाजपा के पूर्व सांसद डॉ. रामविलास दास वेदांती ने राम मंदिर निर्माण को लेकर बड़ा बयान जारी करते हुए कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कराएगी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के पास इतनी क़ानूनी ताकत है कि वो मंदिर निर्माण करा सकती है और इसीलिए अमित शाह ने अपने संबोधन में मंदिर निर्माण को लेकर कानून का रास्ता अपनाने की बात कही।
 
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी अब अगर राम मंदिर के लिए विधेयक नहीं बना पाई तो कभी नहीं बना पाएगी। डॉ. वेदांती ने कहा कि केंद्र सरकार के पास बहुमत है। कानून पास कराकर क्यों नहीं मंदिर बनवाते, अगर राज्यसभा में बहुमत नहीं मिलता है तो लोकसभा व राज्यसभा की संयुक्त बैठक बुलाकर मतदान कराकर भाजपा चाहे तो मंदिर निर्माण करा सकती है। उन्होंने कहा कि हमें विश्वास है कि भाजपा चुनाव के बाद मंदिर निर्माण के लिए विधेयक लाकर मंदिर निर्माण कार्य शुरु कराएगी।