Bhai Dooj
Sun, 8 Nov 2026

Notifications

  1. खबर-संसार
  2. विधानसभा चुनाव 2017
  3. उत्तरप्रदेश
  4. Narendra Modi, Yadav, Uttar Pradesh assembly,

मोदी के रोड शो पर अखिलेश यादव ने दिया यह बयान

Narendra Modi
सोनभद्र (उप्र)। उत्तरप्रदेश की जनता से भाजपा और बसपा दोनों से सावधान रहने की अपील करते हुए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का शनिवार को उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी का रोड शो ‘फ्लॉप’ हो गया और इसी वजह से उन्हें दोबारा रोड शो करना पड़ रहा है।
अखिलेश ने यहां एक चुनावी सभा में कहा कि परीक्षा वही देता है, जो फेल होता है। (मोदी का) एक रोड शो फेल हो गया इसलिए दूसरा कर रहे हैं, कितने रोड शो करेंगे? उन्होंने कहा कि हम लैपटॉप और स्मार्टफोन की बात करते हैं लेकिन भाजपा वाले कब्रिस्तान और श्मशान की बातें कह रहे हैं। स्मार्टफोन इसलिए दे रहे हैं ताकि आम जनता सरकार से सीधे जुड़ जाए। 
मोदी पर हमला जारी रखते हुए अखिलेश ने कहा कि मिर्जापुर में प्रधानमंत्री कह गए कि हर चीज में रेट चलता है। शिकायत में रेट, नौकरी में रेट, इसमें रेट, उसमें रेट, हम कहते हैं कि एक चीज का रेट बता दीजिए जो आप कहेंगे, हम मान लेंगे। हम तो रेट जानना चाहते हैं लेकिन वो नहीं बता रहे हैं। 
 
उन्होंने मोदी और भाजपा से सावधान रहने की अपील दोहराते हुए कहा कि प्रधानमंत्री को काम की बात करनी चाहिए लेकिन वे ‘मन की बात’ करते हैं और उनके मन की बात कोई नहीं समझा है। हमने कहा कि काम की बात कीजिए तो पीछे भाग रहे हैं। 
 
अखिलेश ने सपा के चुनावी घोषणापत्र में स्कूली बच्चों को दी जाने वाली सुविधाओं का उल्लेख किया और मायावती पर तंज कसते हुए कहा कि पत्थर वाली सरकार कह रही है कि हम इस बार बच्चों को खाने के लिए चना देंगे। 3 बार मुख्यमंत्री पद पर रहीं, एक बार चना नहीं खिलवाया। अब उन पर कौन भरोसा करेगा? 
 
उन्होंने कहा कि अब मायावती कहती हैं कि पत्थर और स्मारक नहीं बनाएंगे बल्कि उत्तरप्रदेश का विकास करेंगे। जिन्होंने जिंदा रहते अपनी मूर्ति लगा ली हो, उन पर कौन विश्वास करेगा। कहने को तो वो हमारी बुआ हैं लेकिन वो रक्षाबंधन भाजपा के संग मनाती हैं इसलिए हाथी वाली पार्टी से सावधान रहने की जरूरत है। 
 
अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि उत्तरप्रदेश में नकल हो रही है। कोई बता दे, कहां नकल हो रही है? अभी तो कहीं परीक्षा ही नहीं हुई। पता नहीं प्रधानमंत्री को किसने समझा दिया कि नकल हो रही है, जब अमेरिका के राष्ट्रपति आए थे तो आपने (मोदी) सबसे महंगा सूट पहना था। किसकी नकल करके वो सूट बनवाया था? 
 
कांग्रेस से गठबंधन को जायज ठहराते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि ये दिल्ली वाले और लखनऊ वाले कुनबों का गठबंधन है लेकिन ये 2 युवा नेताओं का गठबंधन है, जो प्रदेश और देश की राजनीति को आगे ले जाएगा। (भाषा)
ये भी पढ़ें
पूर्वांचल के विकास के लिए भारतीय जनता पार्टी को वोट दें : मोदी