Ujjain Darshan

Mon, 20 Jul 2026

Notifications

सभी देखें

सफल रही उज्जैन की रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव-2024, 63 इकाइयों की वर्चुअल शुरुआत, 10 हजार करोड़ से अधिक का निवेश आया

इंजीनियरिंग महाविद्यालय परिसर में दो दिवसीय रीजनल इण्डस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन बहुत सफल रहा। कॉन्क्लेव में यूएसए, यूके, कनाडा, सीजी, जर्मनी, इजराईल, जापान, गेबोन, साउथ कोरिया, सिंगापुर, जाम्बिया और मलेशिया के प्रतिनिधि शामिल हुए।कांक्लेव में करीब 4 हजार प्रतिनिधि शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निवेशकों से पृथक-पृथक चर्चा भी की। उन्होंने 20 से अधिक प्रमुख औद्योगिक समूहों के पदाधिकारियों से वनटूवन चर्चा की। कॉन्क्लेव में 63 इकाईयों का वर्चुअल शुभारंभ भी किया गया। जिसके लिए प्रदेश के विभिन्न 21 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गये। इन इकाईयों से प्रदेश में 10 हजार 064 करोड़ रूपये का निवेश आ रहा है, जो 17 हजार से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्रदान करेगा।

सभी देखें

सभी देखें

सभी देखें

भगवान शिव का धनुष पिनाक किसने तोड़ा था?