शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. व्यापार
  3. वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम 2023
  4. World needs resilience and India can take lead: Tata Group chief Chandrasekaran
Written By
Last Modified: बुधवार, 18 जनवरी 2023 (17:53 IST)

Indian Economy : दावोस सम्मेलन में Tata Group chief चन्द्रशेखरन का बड़ा दावा- दुनिया की अर्थव्यवस्था लीड कर सकता है भारत

Indian Economy : दावोस सम्मेलन में Tata Group chief चन्द्रशेखरन का बड़ा दावा- दुनिया की अर्थव्यवस्था लीड कर सकता है भारत - World needs resilience and India can take lead: Tata Group chief Chandrasekaran
दावोस। WEF Davos 2023 News : टाटा समूह के प्रमुख एन. चंद्रशेखरन ने बुधवार को कहा कि भारत के नजरिए में हाल के वर्षों में व्यापक बदलाव आया है और अब वह वैश्विक अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने को लेकर अगुवाई करने की स्थिति में आ गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि इन सभी लक्ष्यों के 25 साल के इस अमृत काल में प्राप्त होने की काफी संभावना है।
 
यहां विश्व आर्थिक मंच (WEF)-2023 की वार्षिक बैठक के दौरान '10,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के मार्ग पर भारत' विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए चंद्रशेखरन ने कहा कि देश ने प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने में महारथ हासिल कर ली है।
 
टाटा संस के चेयरमैन ने कहा कि दुनिया में सबसे ज्यादा स्नातक भारत में होते हैं। यह देश को मजबूत स्थिति में ले जाने के विभिन्न तत्वों में से सिफ एक है।
 
उन्होंने आगे कहा कि 'भारत के नजरिए में बदलाव आ रहा है और कोरोना महामारी के दौर में यह सबसे अच्छा था। हमने देखा कि हमारे अपने टीके का विनिर्माण भारत में ही हो रहा है। डिजिटलीकरण के क्षेत्र में बदलाव उल्लेखनीय रहा है।'
 
चंद्रशेखरन ने कहा कि मेरे लिए तीन सबसे महत्वपूर्ण चीजें- वृद्धि, वृद्धि और वृद्धि हैं। दुनिया को मजबूती की जरूरत है और भारत खासकर आपूर्ति व्यवस्था के ढांचे में अगुवाई करने की स्थिति में है।
 
उन्होंने कहा कि फिलहाल देश में एक करोड़ पर्यटक आते हैं लेकिन इसमें 10 करोड़ सैलानियों को बुलाने की क्षमता है। इसके लिए हमें अवसंरचना तैयार करने की जरूरत है और हवाई अड्डों, सड़क, रेल तथा पोत परिवहन के क्षेत्रों में काफी काम हो रहा है।
 
चंद्रशेखरन ने कहा कि 'हम अभी वहां नहीं हैं लेकिन हम वहां जरूर पहुंचेंगे और इसके लिए हमें सिर्फ अपनी योजना को अमलीजामा पहनाना है।'  भाषा Edited by Sudhir Sharma
ये भी पढ़ें
WEF Davos 2023 : अश्विनी वैष्णव ने दावोस में कहा- भारत ने व्यावहारिक दृष्टिकोण से हसिल की उच्च वृद्धि, महंगाई को किया कम