अब शाहीन अफरीदी की हुई मोहम्मद शमी से मुलाकात, वीडियो हुआ वायरल
भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप के बहुप्रतीक्षित मुकाबले से पहले सोमवार को यहां मोहम्मद शमी और शाहीन शाह अफरीदी जैसे खिलाड़ियों को आपस में गुर साझा करते हुए देखा गया जो कि दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों को एक सकारात्मक संदेश भी देता है।
शमी और अफरीदी ने जहां गेंदबाजी को लेकर एक दूसरे से बातें की वहीं अपने जमाने के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम को बल्लेबाजी के गुर सिखाए।पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया है जिसमें शाहीन को सीम के साथ गेंदबाजी करने की शमी की काबिलियत की तारीफ करते हुए दिखाया गया है।
शाहीन ने कहा, जब से मैंने गेंदबाजी शुरू की है तब से आप का अनुसरण कर रहा हूं। आप की कलाई की पोजीशन और सीम का जवाब नहीं।इसके जवाब में शमी ने कहा, अगर रिलीज पॉइंट (हाथ से गेंद छोड़ने का समय) अच्छा हो जाएगा तो सीम भी ठीक हो जाएगी।
शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में 20वें ओवर में गेंद संभाली और तीन विकेट लेकर भारत को छह रन से जीत दिलाई। पाकिस्तान एक अन्य अभ्यास मैच में इंग्लैंड से छह विकेट से हार गया था।शमी भारत की मूल टीम में शामिल नहीं थे लेकिन जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के कारण उन्हें बाद में टीम में लिया गया।
शमी और अफरीदी दोनों ने नेट पर एक साथ अभ्यास किया।भारत टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत 23 अक्टूबर को मेलबर्न में पाकिस्तान के खिलाफ करेगा। सुपर-12 के इस ग्रुप की दो अन्य टीमें दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश हैं।
गौरतलब है कि दोनों ही खिलाड़ी जब आखिरी बार टी-20 विश्वकप में आमने सामने हुए थे तो कोहली ने शाहीन पर आगे बढ़कर छक्का लगाकर दबाव कम किया था क्योंकि शाहीन रोहित और राहुल को सस्ते में आउट कर चुके थे। हालांकि अंत में शाहीन ने कोहली को 57 रनों पर कीपर रिजवान के हाथों आउट करवा कर आखिरी हंसी हंसी थी।
शाहीन ने कहा, जब से मैंने गेंदबाजी शुरू की है तब से आप का अनुसरण कर रहा हूं। आप की कलाई की पोजीशन और सीम का जवाब नहीं।इसके जवाब में शमी ने कहा, अगर रिलीज पॉइंट (हाथ से गेंद छोड़ने का समय) अच्छा हो जाएगा तो सीम भी ठीक हो जाएगी।
शमी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में 20वें ओवर में गेंद संभाली और तीन विकेट लेकर भारत को छह रन से जीत दिलाई। पाकिस्तान एक अन्य अभ्यास मैच में इंग्लैंड से छह विकेट से हार गया था।शमी भारत की मूल टीम में शामिल नहीं थे लेकिन जसप्रीत बुमराह के चोटिल होने के कारण उन्हें बाद में टीम में लिया गया।
इससे पहले एशिया कप में शाहीन अफरीदी को देखकर विराट कोहली ने उनका हाल चाल पूछा था। इस पर शाहीन ने बताया था कि पैर में दिक्कत है और हो सकता है विश्वकप में भी वह नहीं खेले। इसके बाद शाहीन अफरीदी ने विराट कोहली से कहा कि उनकी बल्लेबाजी के लिए वह दुआ कर रहे हैं। पूरा पाकिस्तान उनकी बल्लेबाजी देखना चाहता है।The @T20WorldCup meetup: Stars catch up on the sidelines #WeHaveWeWill | #T20WorldCup pic.twitter.com/J1oKwCDII2
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 17, 2022
गौरतलब है कि दोनों ही खिलाड़ी जब आखिरी बार टी-20 विश्वकप में आमने सामने हुए थे तो कोहली ने शाहीन पर आगे बढ़कर छक्का लगाकर दबाव कम किया था क्योंकि शाहीन रोहित और राहुल को सस्ते में आउट कर चुके थे। हालांकि अंत में शाहीन ने कोहली को 57 रनों पर कीपर रिजवान के हाथों आउट करवा कर आखिरी हंसी हंसी थी।
इस वीडियो से पता चलता था कि मैदान के बाहर दोनों में खासा दोस्ताना व्यवहार है। सिर्फ विराट कोहली ही नहीं शाहीन से युजवेंद्र चहल, ऋषभ पंत और केएल राहुल भी मिले थे। जिसका वीडियो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया था।The @T20WorldCup stage #WeHaveWeWill | #T20WorldCup pic.twitter.com/J30eifvim8
— Pakistan Cricket (@TheRealPCB) October 17, 2022

