Hanuman Chalisa

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 17600 के नीचे

सोमवार, 24 जनवरी 2022 (10:25 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में बड़े पैमाने पर नकारात्मक रुख के बीच विप्रो, बजाज फिनसर्व और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंक से अधिक टूट गया। इसी तरह निफ्टी 73.70 अंक या 0.42 फीसदी गिरकर 17,543.45 पर आ गया।

कारोबारियों के मुताबिक विदेशी कोषों के लगातार बाहर जाने से भी घरेलू शेयर बाजारों पर दबाव बना। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 233.53 अंक या 0.40 प्रतिशत टूटकर 58,803.65 पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह निफ्टी 73.70 अंक या 0.42 फीसदी गिरकर 17,543.45 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक 2.44 प्रतिशत की गिरावट एशियन पेंट्स में हुई। इसके अलावा टेक महिंद्रा, विप्रो, बजाज फिनसर्व, इंफोसिस, एचसीएल टेक और बजाज फाइनेंस भी गिरने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर पावरग्रिड, मारुति, आईसीआईसीआई बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारती एयरटेल में बढ़त देखने को मिली।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 427.44 अंक या 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 59,037.18 पर बंद हुआ था, जबकि व्यापक एनएसई निफ्टी 139.85 अंक या 0.79 प्रतिशत गिरकर 17,617.15 पर बंद हुआ। एशियाई बाजारों में हांगकांग, सोल और टोक्यो के बजारों में गिरावट का रुख था, जबकि शंघाई में तेजी देखने को मिली।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.92 प्रतिशत बढ़कर 88.70 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 3,148.58 करोड़ रुपए के शेयर बेचे।(भाषा) 

Show comments

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

West Asia Crisis : अमेरिका-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का पहला रिएक्शन, जानिए क्या कहा

सरदार सरोवर परियोजना पर 30 साल पुराना विवाद खत्म, मध्यप्रदेश को 1,500 करोड़ की जगह सिर्फ 231.80 करोड़ रुपए देने होंगे

Donald Trump : ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे, अब तेहरान से कोई बातचीत नहीं

जन-कल्याण के लिए 2300 करोड़ स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए फैसले?

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 'पराक्रम' वाले बयान पर घमासान, युवाओं को लेकर क्या कह गईं UP गवर्नर?

अगला लेख