1. खेल-संसार
  2. »
  3. अन्य खेल
  4. »
  5. समाचार

हेनमैन ने दिखाया दमखम

ब्रिटेन टिम हेनमैन अमेरिकी ओपन
अमेरिकी ओपन में बुधवार को ब्रिटेन के टिम हेनमैन के शानदार प्रदर्शन के बाद यह सवाल उठ रहा है कि आखिर उन्होंने पिछली बार इतना अच्छा खेल कब दिखाया था। हेनमैन ने इसका जवाब खुद ही देते हुए कहा इसे काफी समय हो गया है।

अपने ॅरियर का आखिरी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट खेल रहे हेनमैन ने पहले दौर के मैच में आसान जीत दर्ज की। छह बार किसी ग्रैंड स्लैम के सेमीफाइनल में पहुँ चने वाले हेनमैन ने एक सेट हारने के बावजूद 27वें वरीय दिमित्री तुरसुनोव को 6-4, 3-6, 6-3 6-4 से मात दी।

हेनमैन ने कहा पूरे मैच के दौरान खेल का स्तर दर्शकों का समर्थन कोर्ट का माहौल सब कुछ शानदार था।

अगले माह 33 बरस के होने वाले हेनमैन ने पिछले हफ्ते घोषणा की थी कि अमेरिकी ओपन में भाग लेने के बाद वह इंग्लैंड की ओर से अगले माह डेविस कप मुकाबले में हिस्सा लेंगे और फिर टेनिस को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे।
लेखक के बारे में
भाषा
भाषा हिन्दी समाचार एजेंसी है, जो कि वेबदुनिया को अनुबंध के तहत देश-विदेश की खबरें उपलब्ध करवाती है।.... और पढ़ें