सम्बंधित जानकारी
- जबलपुर दौरे से पहले राहुल का 'मेड इन' बयान वायरल, वेबसाइट बनाकर उड़ाया मजाक
- बाबागिरी से नेतागिरी की तैयारी, भाजपा से सबसे अधिक संत टिकट के दावेदार...
- गुजरात की जिद ने ले ली 23 शेरों की जान, काश! मध्यप्रदेश की बात मान ली होती...
- राहुल बोले, मप्र में बसपा के अलग चुनाव लड़ने से कांग्रेस की संभावनाओं पर असर नहीं
- मध्यप्रदेश में मॉब लिंचिंग पर सरकार हुई सख्त, होगी तुरंत कार्रवाई, पीड़ितों को मिलेगी तत्काल सहायता
मप्र में पदक विजेताओं को बिना आवेदन मिलेगा विक्रम पुरस्कार
भोपाल। ओलंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों में पदक हासिल करने वाले मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को अब प्रदेश के सर्वोच्च विक्रम पुरस्कार के लिए आवेदन नहीं करना पड़ेगा।
राज्य शासन ने पुरस्कार नियमों में इस बारे में संशोधन किया है जिसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। विक्रम पुरस्कार से वंचित ऐसे खिलाड़ियों को खेलों के आयोजित वर्ष में ही यह पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए उन्हें आवेदन करने की अंतिम तिथि की बाध्यता नहीं होगी।
प्रदेश में ऐसे प्रशिक्षक जिनके खिलाड़ियों ने ओलंपिक, एशियाई और राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन वर्ष में भाग लेकर पदक प्राप्त किया है, उन्हें भी उसी वर्ष में आवेदन करने पर विश्वामित्र पुरस्कार दिया जाएगा। उन पर भी आवेदन देने की अंतिम तिथि की बाध्यता नहीं होगी।
