Fri, 10 Jul 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Saina Nehwal, US Open Badminton Tournament

'यूएस ओपन' में खेलेंगी साइना नेहवाल

Saina Nehwal
नई दिल्ली। लंदन ओलंपिक की कांस्य पदकधारी साइना नेहवाल अपने करियर में पहली बार 'यूएस ओपन' में भाग लेंगी जो अगले महीने आयोजित किया जाएगा। इस 27 वर्षीय ने 23 व्यक्तिगत खिताब अपनी झोली में डाले हैं, वह 19 से 23 जुलाई तक चलने वाले ग्रांप्री गोल्ड टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी और अपना पहला यूएस ओपन खिताब हासिल करना चाहेंगी।
 
भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) ने तीन आगामी अंतरराष्टीय टूर्नामेंटों के लिए टीम की घोषणा की जिसमें यूएस ओपन भी शामिल है। चयन समिति ने शनिवार को बेंगलुर में बैठक में टीम चुनी। पुरुष एकल वर्ग में समीर वर्मा, प्रणय और कश्यप की तिकड़ी भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
 
मिश्रित युगल वर्ग में अश्विनी पोनप्पा और सत्विकसाईराज रैंकीरेड्डी की नई जोड़ी खेलती दिखाई देगी। पिछले  महीने सुदीरमन कप में पहली बार खेली इस जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया था। चयन समिति ने 27 जून से 2 जुलाई तक होने वाली चीनी ताइपे ग्रांप्री गोल्ड, 11 से 16 जुलाई तक होने वाले कनाडा ओपन ग्रांप्री और 22 से 30 जुलाई तक खेली जाने वाली जूनियर एशियाई बैडमिंटन चैंपियनशिप की भी टीम घोषित की। (भाषा) 
ये भी पढ़ें
चैंपियंस ट्रॉफी 2017 : पाकिस्तान-श्रीलंका मैच रोमांचक स्थिति में