Thu, 2 Jul 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Roger Federer

आसान जीत के साथ फेडरर फाइनल में

Roger Federer
मांट्रियल। दूसरे वरीय रोजर फेडरर ने 5 साल में अपनी सबसे लंबी जीत की लय जारी रखते हुए रोजर्स कप फाइनल में प्रवेश किया, जहां उनकी भिड़ंत एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगी।
 
फेडरर ने शनिवार को नीदरलैंड्स के गैर वरीय रोबिन हासे को 6-3, 7-6 से शिकस्त देकर साल के अपने 6ठे फाइनल में जगह सुनिश्चित की और लगातार अपना 16वां मैच जीता। अब उनकी निगाहें तीसरे रोजर्स कप खिताब जीतने पर लगी हैं लेकिन यह मांट्रियल में उनका पहला होगा, क्योंकि उन्होंने टोरंटो में 2004 और 2006 में टोरंटो खिताब जीता था।
 
20 वर्षीय ज्वेरेव ने दूसरे सेमीफाइनल में डेनिस शापोवालोव को 6-4, 7-5 से शिकस्त दी। (भाषा)
ये भी पढ़ें
निराशाजनक रही बोल्ट की विदाई, पूरी नहीं कर पाए आखिरी रेस...