Sat, 4 Jul 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Kidambi Srikanth cash prize

बाई श्रीकांत को देगा पांच लाख रुपए

Kidambi Srikanth
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (बाई) ने इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने किदांबी श्रीकांत को पांच लाख रुपए का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
 
बाई के अध्यक्ष हिमांता बिस्वा सरमा ने रविवार को खिताब जीतने वाले श्रीकांत को उनकी शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए यह घोषणा की। श्रीकांत ने जापान के काजूमासा सकई को जकार्ता में 21-11, 21-19 से हराकर इंडोनेशिया ओपन का खिताब जीता।
 
सरमा ने कहा कि यह पूरे देश के लिए बड़ी खुशी की बात है कि श्रीकांत ने इंडोनेशिया में खिताबी जीत दर्ज की। मैंने मैच के बाद उन्हें फोन कर इस जीत की बधाई दी। उन्होंने पूरे देश को गौरवान्वित किया है और मैं उम्मीद करता हूं कि वे भविष्य में भी ऐसी सफलता अर्जित करते रहेंगे। बाई के महासचिव और आधिकारिक प्रवक्ता अनूप नारंग ने भी श्रीकांत को हार्दिक बधाई दी। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 : क्रिकेट की हार पर 'हॉकी की जीत' का मरहम...