Mon, 13 Jul 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. Indian archers, archery world cup

भारतीय तीरंदाज कांस्य पदक के मुकाबले में हारे

Indian archers
अंताल्या। भारतीय पुरुष कंपाउंड टीम तीरंदाजी विश्व कप के दूसरे चरण से खाली हाथ लौटेगी। कांस्य पदक के मुकाबले में उसे फ्रांस ने हरा दिया। महिला कंपाउंड टीम को भी कांस्य पदक के मुकाबले में इटली ने 227-222 से हराया। 
 
भारत को अब कंपाउंड मिश्रित युगल में पदक की उम्मीद है जिसमें अभिषेक वर्मा और दिव्या दहल उतरेंगे। कंपाउंड टीम से भारत को काफी उम्मीदे थीं, जिसमें पिछले महीने विश्व कप पहले चरण में भारत को स्वर्ण पदक मिला था। 
 
अभिषेक वर्मा, सी. राजू श्रीथर और गुरविंदर सिंह को फ्रांस के पियरे जूलियन डेलोचे, डोमिनिक जेनेट और फेबियेन डेलोबेले ने 228-227 से हराया। (भाषा)