Sun, 5 Jul 2026

Notifications

  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. समाचार
  4. B Sai Praneeth wins Singapore open

बी साई प्रणीत बने सिंगापुर ओपन बैडमिंटन चैंपियन

B Sai Praneeth
सिंगापुर। भारत के बी साई प्रणीत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए हमवतन किदांबी श्रीकांत को कड़े संघर्ष में रविवार को 17-21, 21-17, 21-12 से हराकर सिंगापुर ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूनामेंट का खिताब जीत लिया।
 
सिंगापुर ओपन के इतिहास में यह पहला मौका था जब भारतीय पुरुष खिलाड़ी एकल फाइनल में पहुंचे। इससे पहले तक कोई भारतीय पुरुष खिलाड़ी इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह नहीं बना पाया था। स्टार महिला खिलाड़ी सायना नेहवाल ने 2010 में यहां महिला एकल का खिताब जीता था।
 
आंध्र प्रदेश के बी साई प्रणीत का यह पहला सुपर सीरीज फाइनल मुकाबला था। इससे पहले वह जनवरी में सैयद मोदी ग्रांप्री गोल्ड  के भी फाइनल में पहुंचे थे। प्रणीत इस खिताबी जीत के साथ इस टूर्नामेंट के 31 साल के इतिहास में पहले भारतीय खिलाड़ी पुरुष खिलाड़ी बन गए हैं।
 
फाइनल में प्रणीत को पहले गेम में हार का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए न केवल अगले दोनों गेम जीते बल्कि खिताब जीतकर यहां इतिहास रच दिया। (वार्ता) 
 
ये भी पढ़ें
किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ जीत की राह पर लौटने उतरेगा हैदराबाद